Breaking News
recent

ढाणी में अकेली सो रही थी विवाहिता, पड़ोसी आया और कर दिया रेप, सास-ससुर खेत में कर रहे थे काम

जोधपुर/लोहावट। लोहावट थाना क्षेत्र के भीमसागर गांव में घर में अकेली देख कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला लोहावट पुलिस थाना में न्यायालय के इस्तगासा के माध्यम से दर्ज हुआ है। लोहावट थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भीमसागर निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट से इस्तगासा के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि २० अगस्त को दिन में करीब दो बजे उसके ससुर, सास खेत में गए हुए थे। उस समय वह अकेली ढाणी में सो रही थी। उसकी ढाणी के पड़ोसी सांवरलाल पुत्र बीरबलराम विश्नोई निवासी भीमसागर उसकी ढाणी आया तथा उसके ससुर के बारे में पूछा तो उसने हाथ से इशारा करके बताया कि बाहर गए हुए है।

 

ढाणी के अंदर आकर करने लगा अश्लील हरकतें
सांवरलाल उसको अकेली देखकर ढाणी के अंदर आ गया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

 

वहीं दूसरी ओर... घर से निकली महिला से सामूहिक बलात्कार!
जोधपुर में ही पति से विवाद के चलते पीहर में रहने के दौरान भाई से अनबन के बाद दिल्ली से ट्रेन से जोधपुर पहुंची एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मण्डोर के रामसागर चौराहे के पास नग्न हालत में मिली महिला को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीडि़ता ने शुक्रवार रात बयान में यह आरोप लगाए। देर रात मण्डोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार ने बताया कि मूलत: झारखण्ड में बोकारो, दिल्ली निवासी महिला के पुलिस ने गुरुवार को बयान दर्ज किए तब उसने किसी गलत हरकत का आरोप नहीं लगाया। शुक्रवार रात पुलिस दोबारा अस्पताल पहुंची और महिला अधिकारियों की मौजूदगी में बयान दर्ज किए तब उसने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस को अंदेशा है कि वह मानसिक बीमार हो सकती है। उसकी मनोचिकित्सक से भी जांच कराई है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.