Breaking News
recent

राजस्थान में यहां हुई चोरी की बड़ी वारदात, ज्वैलरी शोरूम में खड्डा कर उड़ा ले गए पचास लाख के गहने

जयपुर/ पाली। पाली के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शोरुम में बीते शुक्रवार रात पचास लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी हो गए। चोरों ने शोरुम के पिछले हिस्से की दुकान में बड़ा सा छेद किया और उसके बाद इसी छेद से अंदर घुसकर ज्वैलरी ले गए। शनिवार सवेरे जब शोरुम मालिक ने शोरुम खोला तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ। पाली की जैतारण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 


जैतारण पुलिस ने बताया कि मुख्य कस्बे में शिव चौकी के पास स्थित सम्पतराज रामगोपाल सोनी के शोरुम में यह चोरी हुई। ज्वैलर के परिवार के सदस्य बीती रात ही करीब नौ बजे शोरुम से घर के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले शोरुम में रखे सभी महंगे और कीमती जेवर हर रोज की तरह शोरुम में स्थित सेफ में रखे थे। आज सवेरे किसी ने बताया कि शोरुम के पिछले हिस्से से ईंटे गिरी है, तब ज्वैलर ने तुरंत शोरूम जाकर उसे खोला। चोर शोरुम में रखी भारी—भरकम सेफ को उपकरणों की मदद से काटकर उसमें रखे करीब पचास लाख रुपए के जेवर ले जा चुके थे। इधर व्यापारियों में इस घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त के बाद भी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

 


पुलिस थाना इसी मार्ग पर
हैरत की बात यह है कि पुलिस थाना भी इसी मार्ग पर आया हुआ है। घटना की सूचना पर जैतारण थानाधिकारी गौतम जैन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस पड़ोस की दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

 

कार का टायर खोल ले गए चोर
वहीं कुछ दिन पहले चाकसू में भी चोरी का मामला सामने आया। यहां चोरों के हौंसले इतने बुलन्द थे कि देर रात घर के सामने खड़ी लग्जरी कार का एक टायर खोल कर ले गए। पुलिस के अनुसार कृषि मंडी के व्यापारी जुगल किशोर घीया के घर के बाहर खड़ी कार का चोर टायर खोल कर ले गए। व्यापारी को घटना का पता सुबह कार संभालने पर लगा। सूचना के बाद मोहल्ले में आस-पास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.