Breaking News
recent

खुशियां अधूरी, परेशानी ज्यादा

नैनसिंह राजपुरोहित/वींजाराम डूडी. जालोर/सांचौर. प्रदेश में सतारूढ़ भाजपा सरकार का दावा है कि आमजन के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत मतदाता खुश है। पत्रिका ने विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के सर्वाधिक वोट से जीतने वाली सीट का सर्वे कर क्षेत्र के खुशियों का स्तर जाना। सर्वे में सामने आया कि चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है।अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ा है। निर्माण कार्यों में धांधली हो रही है।
जालोर विधानसभा क्षेत्र
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जालोर से भाजपा की अमृता मेघवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामलाल मेघवाल को सर्वाधिक ४६ हजार ८०० मतों से पराजित किया था।क्षेत्र के लोगों का मानना है कि विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीवरेज व्यवस्था बदहाल है।किसानों को किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। वहीं विधायक का दावा है कि भाजपा के कार्यकाल में सर्वाधिक विकास कार्य हुए है।
सांचौर विधानसभा क्षेत्र
सांचौर विधानसभा क्षेत्र में मोदी लहर के बावजूद कांंग्रेस के सुखराम विश्नोई ने भाजपा के जीवाराम चौधरी को २४ हजार ५५ मतों से पराजित किया था। यहां से कांग्रेस के विधायक है।
लोगों की माने तो विधानसभा क्षेत्रमें विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। सांचौर उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद यहां कॉलेज नहीं खुला। ट्र्रोमा सेंटर नहीं बन पाया। चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। नर्मदा परियोजना का काम अधूरा है व गुणवत्तापूर्ण नहीं है। सड़कें बदहाल है। नेहड़ क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
आमने सामने जालोर विधानसभा
विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है। सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं से हजारों लोग लाभान्वित हुए है। विद्युत, सड़क, चिकित्सा व शिक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। पेयजल के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाया है।
-अमृता मेघवाल, विधायक जालोर
जालोर विधानसभा क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। चिकित्सा, पेयजल, सड़क सुविधा व बिजली व्यवस्था बदहाल है। अधिकांश कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत है। जिनका भाजपा सरकार ने केवल उद्घाटन किया गया है। जनता दु:खी है।
-रामलाल मेघवाल, कांग्रेस प्रत्याशी जालोर
आमने सामने जालोर विधानसभा
भाजपा सरकार आने के बाद विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया है। विकास नहीं के बराबर हुआ है। चार साल गुजर जाने के बाद सीएम तो क्या किसी मंत्री ने सांचौर क्षेत्र की समीक्षा तक नहीं की है। लोग त्रस्त है। भ्रष्टाचार और अपराधिक गतिविधियंा बढ़ी है।
-सुखराम बिश्नोई, विधायक संाचौर
भाजपा की सरकार आने के बाद रोजगार, शिक्षा, व्यापार के क्षेत्र में कई कार्य हुए है। विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को कई सुविधाएं दी गई है। कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया है। नर्मदा सिस्टम नये सिरे तैयार किया गया है।
-जीवाराम चौधरी, भाजपा प्रत्याशी, सांचौर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.