Breaking News
recent

जमवाय धाम के लिए पदयात्रा रवाना

बौंली. श्रीक्षत्रिय युवक संघ बौंली के तत्वावधान में जमवाय धाम की 12वीं पदयात्रा गुरुवार को भौमियाजी की छतरी से रवाना हुई। एडवोकेट वीपी सिंह व धर्मेन्द्र सिंह पुरा ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा से पूर्व समाज की बैठक भी आयोजित हुई। इसमें समाज सेवी ओमप्रकाश जोशी, एडवोकेट नरेन्द्र सिंह व देवेंद्र सिंह जयलालपुरा सहित समाज बंधु मौजूद थे। महाआरती के बाद यात्रा ध्वज के साथ रवाना हुई। यात्रा 17 सितम्बर को जमवाय धाम पहुंचेगी।


देवधाम जोधपुरिया पैदल यात्रा रवाना
भाड़ौती. ग्राम गोज्यारी से देवधाम जोधपुरिया की पैदल यात्रा गुरुवार को ध्वज पूजन कर रवाना हुई। भाजपा बूथ अध्यक्ष सरदार सिंह गुर्जर ने बताया कि गोज्यारी गांव से देवधाम जोधपुरिया के लिए प्रथम पैदल यात्रा रवाना हुई। पदयात्री गांव से भाड़ौती मुख्य बाजार खिरनी मोड़ से होते हुए देवधाम जोधपुरिया के लिए निकले।


पदयात्रा रवाना
पीपलवाड़ा. कस्बा क्षेत्र के हथड़ोली, बागडोली, कराड़ी, रवासा, निमोद, थड़ोली, गोलपुर गांवों से गुरुवार को झांकियों के साथ जोधपुरिया देवधाम के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई। सभी गांवों से सुबह ध्वज व कलश पूजन के साथ पदयात्रा रवाना हुई। भारतीय युवा शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुरली राम गुर्जर ने यात्रियों की स्वास्थ्य की मंगल कामना की।


कैलादेवी पदयात्रा आज
पीपलदा. कस्बे से कैलादेवी के लिए पदयात्रा शुक्रवार को चामुण्डा माता मंदिर से सुबह छह बजे रवाना होगी। कैलादेवी नवयुवक मंडल से जुड़े कार्यकर्ता वीके गर्ग ने बताया कि इससे पहले यात्री चामुण्डा माता मंदिर पर एकत्रित होंगे। जहां ध्वज पूजन के साथ पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा रविवार को पहुंचेगी।


पदयात्रा आज
बाटोदा. कस्बे से शुक्रवार को गोवर्धन व इन्द्रगढ़ की पदयात्रा रवाना होगी। गोवर्धन यात्रा समिति के सदस्य कुंजीलाल सैनी ने बताया कि सभी पदयात्री शीतला माता मंदिर पर एकत्रित होंगे। जहां सरपंच व प्रमुख लोगों द्वारा पूजन किया जाएगा। इंद्रगढ़ यात्रा समिति के सदस्य मनराज सैनी ने बताया कि रवाना होने से पहले सभी पदयात्री सुबह दस बजे बस स्टैण्ड स्थित शिवालय पर एकत्रित होंगे, जहां सरपंच मोनिका मीना व ग्रामवासियों द्वारा ध्वज पूजन किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.