कुंभलगढ़. चारभुजा में कांग्रेस के जिला स्तरीय किसान महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार एवं जिला महामंत्री वीरेंद्र वैष्णव के निर्देशन में कांग्रेस की बैठक हुई।
बैक में प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को सभा में भाग लेने एवं लाने की कार्य योजना बनाकर जिम्मेदारियां दी गई। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देने की योजना बनाई गई। पूर्व विधायक परमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चारभुजानाथ ने कांग्रेस को गढ़बोर में सम्मेलन करने का आशीर्वाद दिया है, जिसे सफल बनाकर कुंभलगढ़ की शान बढ़ाएं। जिला महामंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रत्येक समाज का व्यक्ति प्रत्येक बूथ से रैली में भाग लेने से ही सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित होगी। इस दोरान पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, पूर्व जिला प्रमुख मदन गुर्जर, हरीश सुथार, महिला अध्यक्ष सुंदर गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, पेमाराम भील, मिठालाल, योगेंद्रसिंह परमार, मयंक जोशी, मोड़सिंह बल्ला उपस्थित थे।
आमेट. ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इसमें 30 सितम्बर को चारभुजा में होने वाले किसान महासम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व जिला उप प्रमुख मदनलाल गुर्जर, कांग्रेस सेवादल के संरक्षक दिलीपसिंह राव, पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पारीक, पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, मनोज बुनकर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन फोजदार, पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रदीपसिंह राठौड़, बक्सीराम देवासी, भीमराज बैरवा, समुद्रसिंह, गायडसिंह आदि मौजूद थे।
भीम-देवगढ़ में बैठक आज
देवगढ़/भीम. ब्लॉक कांग्रेस देवगढ़ की बैठक गुरुवार को नगर कांंग्रेस कार्यालय पर प्रात: दस बजे पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में होगी। यह जानकारी प्रवक्ता मोहनसिंह राठौड़ ने दी। इसी तरह भीम में भी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर अपरान्ह तीन बजे पूर्व गृह राज्य मंत्री रावत के मुख्य आतिथ्य में बैठक होगी। ब्लॉक प्रवक्ता धन्नालाल सेन ने बताया कि इसमें किसान महासम्मेलन में भाग लेने व तैयारियों पर चर्चा होगी।
लावासरदारगढ़. कांग्रेस की चलो चारभुजा रैली को लेकर कस्बे में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुरलीदास वैष्णव के सानिध्य में ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर न्यौता दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश हाड़ा, भंवरलाल शर्मा, मोहनलाल, भंवरलाल कीर, चान्द खां, आजाद हुसैन, मोतीलाल, शंकरलाल उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment