फतेहपुर में एनएच 65 स्थित है स्कूल
13 शौचालय व स्नानघर टूटे
स्कूल का मैन गेट व दीवार भी क्षतिग्रस्त
फतेहपुर. नशे में धुत एक टैंकर चालक ने रात को सडक़ से सवा सौ फीट की दूरी पर स्थित एक स्कूल में टैंकर घुसा दिया। टैंकर की रफ्तार इतनी थी कि वह महज तीन सैकंड मे तीन सौ फीट की दूरी तय कर गया।
स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में भी यह पूरा वाकया कैद हो गया। ट्रक मुख्य गेट तोडकऱ स्कूल में आगे स्थित शौचालय व स्नानघरों में घुस गया। हादसे के वक्त स्कूल में हॉस्टल के 25 बच्चों सहित 35 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि दीवार टूटने के बाद टैंकर की स्पीड कम हो गई व आगे बिल्डिंग में नहीं घुस पाया। टक्कर से स्कूल में बने 13 शौचालय व स्नानघर टूट गए।
कस्बे में नेशनल हाइवे 65 से सवा सौ फीट की दूरी पर शास्त्री सीनियर सैकं डरी स्कूल स्थित है। रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार टैंकर आ रहा था। वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सडक़ से दूर स्थित स्कूल के बाहर एक पेड़ को छूते हुए स्कूल के गेट में घुस गया। स्पीड इतनी थी कि स्कूल के गेट का पिलर तोड़ते हुए अंदर बने शौचालय व स्नानघरों में घुस गया। इससे तेरह शौचालय व स्नानघर टूट गए। पूरे स्कूल में मलबा बिखर गया। स्कूल में सो रहे स्टॉफ के सदस्य दौडकऱ आएं व टैंकर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक अजीत सिंह को हिरासत में ले लिया।
कैमरे में कैद हुई घटना
जानकारी के अनुसार स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में टैंकर तीन सैकण्ड में तीन सौ फीट की दूरी तय करते हुए नजर आया। स्कूल संचालक भागीरथ ढाका ने बताया कि तीन सैकण्ड में ही स्कूल की दीवार को तोडकऱ घुस गया। तेज रफ्तार की वजह से ही चालक ने संतुलन खो दिया।
लोग बोले बहुत स्पीड में था ट्रक
घटना के तुरंत बाद टैंकर के पीछे आए कई वाहन चालकों ने बताया कि ड्राइवर जिस तरह से गाड़ी भगा रहा था, उससे ऐसा लग रहा था कि वह किसी ना किसी वाहन के जरूर टक्कर मारेगा। आशीर्वाद चौराहे के पास पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस का कहना है कि चौराहे से भी टैंकर बहुत ही स्पीड से निकला था।
सहम गए बच्चे
तेज धमाके के साथ आवाज आई तो गहरी नींद में सो रहे बच्चे सहम गए। ढाका ने बताया कि स्कूल की प्रथम मंजिल पर हॉस्टल के 25 बच्चे सो रहे थे। बच्चों के साथ दो हॉस्टल वार्डन भी थे। दूसरी मंजिल पर वह परिवार सहित रहते है। हादसे के वक्त कोई भी बाथरूम व शौचालय में नहीं था। ट्रक मलबे में फंस जाने के कारण आगे नहीं बढ़ सका। स्कूल भवन के टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।





No comments:
Post a Comment