Breaking News
recent

अलवर में यहां शटर का ताला तोडक़र ठेके से लाखों की शराब व नकदी चोरी, नहीं लग पाया कोई सुराग

शहर के दिवाकरी मुल्तान नगर स्थित एक शराब की दुकान से चोर शटर का ताला तोडकऱ लाखों रुपए की शराब और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना के बाद रविवार सुबह एनइबी थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एनइबी थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात चोरों ने दिवाकरी मुल्तान नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में से अंग्रेजी शराब की 327 बोतल, 768 अद्दे और 3264 पव्वे चोरी कर ले गए। चोर दुकान के गल्ले में रखे 8500 रुपए भी चोरी कर ले गए। शराब की कीमत करीब सात लाख पचास हजार रुपए बताई जा रही है। घटना का पता रविवार सुबह चला। शराब ठेके मालिकों ने चोरी की सूचना एनइबी थाना पुलिस को दी। इसके बाद थानाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल व आसपास इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन दिवाकरी निवासी रमेशचंद पुत्र किशनलाल जाटव की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शातिर चोरों ने शराब ठेके के शटर का ताला तोडऩे के बाद अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की डीवीआर भी चोरी कर ले गए।

गाड़ी में लोड कर ले गए शराब

बदमाश ठेके से भारी मात्रा में शराब चोरी कर ले गए हैं। वह किसी चौपहिया वाहन में चोरी गई शराब को लोड कर ले गए हैं। पुलिस आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

इसके साथ ही मांढण क्षेत्र में भी हथियारबंद बदमाश ठेके से शराब चोरी कर ले गए। अलवर में पिछले एक माह के भीतर कई बार शराब क ठेकों पर चोरी की वाददात सामने आई हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.