Breaking News
recent

हड़ताल के समर्थन में पंचायतों में तालाबंदी, आंदोलन के समर्थन में उतर आए सरपंच भी

नोखा. नौ सूत्री समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर चल रहे विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत प्रसार अधिकारी के आंदोलन के समर्थन में सरपंच भी उतर आए हैं। सोमवार को नोखा व पांचू ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों पर तालाबंदी कर कामकाज ठप्प करने की घोषणा की गई है। इससे पूर्व रविवार को विभिन्न सरपंच संघों ने आंदोलनरत कार्मिकों को अपना समर्थन देने की घोषणा की और जसरासर, झाड़ेली सहित कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में तालाबंदी भी की गई।

 

वहीं जिला सरपंच संघ के समन्वयक सवाई सिंह चरकड़ा ने बताया कि कार्मिक आंदोलन के नैतिक समर्थन में सोमवार को नोखा व पांचू ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों पर तालाबंदी कर विरोध जताया जाएगा। पांचू सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष मनोहर लाल भादू, नोखा सरपंच संघ के अध्यक्ष गणपत लाल बिश्नोई ने समर्थन पत्र जारी किया। ग्राम पंचायतों में तालाबंदी होने से ग्रामीण विकास के काम प्रभावित हो सकते हैं।

 

इससे ग्रामीणों को भी परेशानी होगी। वहीं नोखा पंचायत समिति के सामने १२ सितंबर से कार्मिकों की ओर से लगाया गया अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी संघ नोखा के मंत्री धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ हुए नौ समझौतों को लागू नहीं करने तक धरना जारी रहेगा।

 

 


नई पेंशन योजना के विरोध में महारैली
श्रीडूंगरगढ़. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से नवीन पेंशन योजना बन्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर लम्बे समय से किए जा रहे संघर्ष के बाद शिक्षक एवं कर्मचारियों की महारैली का आयोजन आगामी 18 सितम्बर को जयपुर में किया जाएगा।

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील सेरडिय़ा ने कहा कि 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के साथ नई पेंशन योजना लागू कर सरकार ने छलावा किया है। नई पेंशन के विरोध में प्रदेश भर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। रैली में कर्मचारियों की अधिकाधिक भागीदारी हेतु जागृति अभियान चलाया जा रहा है। यहां के कर्मचारी मंगलवार को सुबह 4 बजे जयपुर प्रस्थान करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.