Breaking News
recent

मासूम रोती रही, महिला शराब पीकर हुई अचेत

श्रीगंगानगर.

शहर में बीरबल चौक के समीप देशी शराब ठेके सामने शनिवार शाम को दो महिलाओं ने जमकर शराब पी और वहां हंगामा होने पर एक महिला चली गई। दूसरी वहीं बेहोश हो गई। उसके साथ एक पांच साल की बच्ची भी थी। किसी अनहोनी आशंका के चलते लोगों की सूचना पर वहां पहुंचे बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट व कोतवाली पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया तथा बालिका को आश्रम में भिजवा दिया है।

चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा ने बताया कि बीरबल चौक पर लोगों ने सूचना दी कि दो महिलाएं यहां देशी शराब के ठेके सामने नशे में घुत्त है और उनके साथ एक पांच साल की बच्ची यहां खड़ी रो रही है। एेसे में बच्ची के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। मामले की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मीकांत सैनी, चाइल्ड लाइन समन्वयक, समिति सदस्य प्रदीप घेरड़, प्रभा शर्मा, जगदीश चंद, कोतवाली पुलिस व मानव तस्करी यूनिट मौके पर पहुंच गए।

तब तक यहां से एक महिला उठकर इधर-उधर चली गई। एक महिला वहां अचेत पड़ी हुई थी और एक पांच साल की बालिका खड़ी रो रही थी। पास के दुकानदार ने बालिका को खाने को बिस्किट आदि दिए। मौके से महिला को उठवाकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है तथा बालिका को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष के निर्देश पर आश्रय के लिए विवेक आश्रम में पहुंचा दिया गया है।

महिला व बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह दो महिलाएं यहां दुकानदारों व लोगों से रुपए मांगती हैं और शाम होते ही जमकर शराब पीती हैं।

शहर में बीरबल चौक के समीप देशी शराब ठेके सामने शनिवार शाम को दो महिलाओं ने जमकर शराब पी और वहां हंगामा होने पर एक महिला चली गई। दूसरी वहीं बेहोश हो गई। उसके साथ एक पांच साल की बच्ची भी थी। किसी अनहोनी आशंका के चलते लोगों की सूचना पर वहां पहुंचे बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट व कोतवाली पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया तथा बालिका को आश्रम में भिजवा दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.