Breaking News
recent

ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण

हिण्डौनसिटी ञ्च पत्रिका. जलझूलनी एकादशी पर गुरुवार को ठाकुजी के विग्रहों की डोला यात्रा निकाली गई। ठाकुरजी के दर्शनों के लिए शाम को जल सेन के छत्तूघाट पर दर्शनार्थियों की भीड़ उड़ पड़ी। शहर में परम्परा के तहत मुरलीधरजी, कल्याण रायजी, केशव रायजी व रघुनाथजी के अलावा अन्य मंदिरों में विराजित ठाकुरजी की प्रतिमाओं की डोला यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थिति मंदिरों से शुरू हुुई डोला यात्रा शाम को छत्तूघाट पर पहुंची। जहां सभी डोलों को एक साथ रख सामूहिक आरती की गई। एकादशी की व्रत रहे श्रद्धालुओं ने डोल में विराजे ठाकुरजी को फल अर्पित किए।
पटोंदा. ठाकुरजी मन्दिर से ठाकुर जी का डोला निकाला गया। मन्दिर के संतोष पुजारी ने बताया कि बंैडबाजे के साथ ठाकुरजी का डोला गांव के प्रमुख रास्तों से भ्रमण कर छारी में पोखर वाले तालाब पर पहुंचा। जहां ठाकुरजी को जलाचमन कराया ,स्नान के बाद पूजा की। डोला के वापस मन्दिर पहुंचने पर महाआरती हुई। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया।
निसूरा. ठाकुर जी मंदिर से भगवान का डोला निकाला गया। गांव का भ्रमण कर डोला गंभीर नदी किनारे पहुंचा। वहां ठाकुर जी का जलाभिषेक कराया गया। ठाकुर जी की नगर भ्रमण की यात्रा को देखने लोगों की भीड़ रही। मंदिर के पुजारी बृजेश शर्मा ने प्रसादी वितरित की।
सूरौठ. कस्बे में कृष्ण मंदिरों से ठाकुरजी की डोला यात्रा निकाली गई। बैण्डबाजे व झालरों की टंकारों साथ निकले ठाकुरजी के दर्शनोंं के लिए रास्ते भीड़ से अट गए। रंगीन रिबिन व पन्नियों से सजे डोला झांकी की लोगों ने पूजा की और फल आदि अर्पित किए। शाम को डोलाओं की आरती के बाद महिलाओं ने एकादशी व्रत का पारणा खोला।
मंडरायल. भगवान का डोले में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया।सीतारामजी व रघुनाथजी मंदिर से डोले निकाले गए। डोला झंडा चौक सब्जी मंडी, रामलीला चौक, बस स्टैण्ड होते हुए निकले। बाद में भगवान का जलाभिषेक किया गया।
करीरी. यहां डोले में ठाकुरजी की शोभा यात्रा निकाली गई। करीरी, गाजीपुर, खानपुर, जौल, डौरावली आदि गांवों में गोपालजी को डोले में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया। लोगों ने उपवास रखा। विशेष पूजा के बाद आरती की गई।
गुढ़ाचन्द्रजी. मंदिरों में ठाकुरजी को डोले में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया। तालाबघाट पहुंचे ठाकुरजी का जलाभिषेक किया गया। कस्बे के दाऊजी मंदिर में शाम ४ बजे ठाकुरजी प्रतिमा को सुसज्जित ढोला में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। जादोलाब स्थित दाऊजी महाराज के घाट पर शोभायात्रा पहुंची। तिमावा में ठाकुरजी मंदिर से डोले निकले। प्राचीन कुण्ड के समीप तालाब घाट पर भगवान का अभिषेक किया गया। जहां पुजारी संतोष शर्मा के सानिध्य में पंचामृत से अभिषेक किया। ढहरिया के नृसिंह मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई।
टोडाभीम. जोशीपाड़ा स्थित केशवरायजी मंदिर से नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में केशवदेव भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। इसी प्रकार चोटियापाड़ा के गोपालजी नामदेव छीपी समाज मंदिर से डोले निकाले। मेहंदीपुर बालाजी पर भी डोले निकले।
सपोटरा. जल झूलनी एकादशी पर गोवर्धन बिहारी मंदिर पर ठाकुरजी की झांकी सजाई गई। इस मौके पर जयकारे गूंज उठे।
बालघाट. मोरड़ा में ठाकुरजी को डोले में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया। पुजारी केदार लाल ने जलाभिषेक किया। दोपहर 4 बजे नृसिंह मंदिर, गोवर्धन मंदिर सहित 5 मंदिरों से डोल यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने नृत्य किया। हनुमान तालाब पर भगवान का
अभिषेक किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.