Breaking News
recent

अमित शाह का उदयपुर में एक कार्यक्रम कैंसिल

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 18 सितंबर को उदयपुर में प्रस्तावित तीन कार्यक्रमों में से एक कार्यकम निरस्त कर दिया गया है। शाह का उदयपुर में उस दिन होने वाला प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन निरस्त कर दिया गया है, कार्यक्रम निरस्त करने के पीछे पार्टी कोई कारण नहीं बता रही है लेकिन मानना है कि शाह के कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते यह कार्यक्रम निरस्त किया गया है। इस बारे में भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट से पूछा तो बताते है कि प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन जो उस दिन शाम साढ़े छह बजे सुखाडिय़ा रंगमंच पर होने वाला था उसे निरस्त किया है, भट्ट कहते है कि यह कार्यक्रम आगे किया जा सकता है।

READ MORE : उदयपुर में हैवानियत की हदें पार, टॉफी खिलाने के बहाने चार साल की मासूम से बलात्कार

भट्ट ने बताया कि शाह उदयपुर में उस दिन जनजाति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही शक्ति प्रमुखों की बैठक लेंगे। शाह के कार्यक्रम के दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित केन्द्र व प्रदेश के कई नेता भाग लेंगे।

READ MORE : युवक पर पेट्रोल डाल आग लगाने वाले दो आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 10-10 वर्ष की कड़ी कैद

शाह जा सकते गौरव केन्द्र
सूत्रों के अनुसार शाह का एक नया संभावित कार्यक्रम बन रहा है जिसके तहत वे उदयपुर टाईगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र जा सकते है, वैसे शाह इसके अलावा आचार्य शिव मुनि के भी दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे सीधे नई दिल्ली निकल जाएंगे, शाह दोपहर में नागौर से उदयपुर आएंगे।

READ MORE : डकैती की योजना बनाते पकड़े गए पांच आरोपियों को कैद, न्यायालय ने सुनाया पांच-पांच साल का कारावास

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
लूणदा. कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को गोमती तट स्थित केरेश्वर महादेव में हुआ। इस दौरान मुख्यअतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, मावली पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान, सुनील कुकड़ा, जिला परिषद सदस्य माधवलाल अहीर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस मौके पर शक्तावत ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-ढाणी जाकर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी का समर्थन सुनिश्चित करे। वहीं, झाला ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावों में आमजन से जो वादे किए है वह सारे झूठे साबित हुए हैं। सम्म्ेलन में कानोड़ कॉलेज से अध्यक्ष पद पर जीते एनएसयूआई के महेन्द्र गाड़ोलिया लोहार, महासचिव चन्दन पाटीदार, संयुक्त सचिव दशरथ धाकड़ का भी स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.