Breaking News
recent

राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर। प्रदेश में सप्ताहभर से थमे बारिश के दौर से जहां मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है, वहीं पश्चिमी जिलों में दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज होने लगा है। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश का दौर शुरू होने व कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय तराई क्षेत्र में ठहरे मेघ अब उत्तर पूर्वी राज्यों का रुख कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में प्रदेश के भीलवाड़ा,बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और राजसमंद में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सीकर, झालावाड़, बारां और अलवर में सप्ताह के अंत तक हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। बीते चौबीस घंटे में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गुरुवार सुबह राजधानी में मौसम शुष्क रहा। सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज मौसम शुष्क रहने व दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.