Breaking News
recent

बंद रहेगी चौथाई शहर की बिजली

कोटा. अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले जुलूस व शोभायात्राओं को देखते हुए पुराने शहर में नीचे झूल रहे बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए शनिवार को केईडीएल करीब चौथाई शहर में बिजली बंद रखेगी। इस दौरान पुरानी लाइनों की मरम्मत का भी काम किया जाएगा।

केईडीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सुबह आठ बजे से 12 बजे तक जयपुर गोल्डन, आर्य समाज रोड, गुलाबबाड़ी, विक्रम चौक, लाडपुरा, रामपुरा, छोटी समाध, बड़ी समाध, लम्बी गली, सैटेलाइट अस्पताल, गाड़ी खाना, लाडपुरा हरिजन बस्ती, कोलीपाड़ा हरिजन बस्ती, जैन दिवाकर हॉस्पिटल, सरोवर टॉकिज के आसपास, गांधी चौक, कोयला हाउस, ब्रह्मपुरी, भैरुगली, अग्रसेन बाजार, सुपर मार्केट, खाई रोड, करबला, दुधाधारी मंदिर, बस स्टैंड, श्मशान रोड, मालीपाड़ा, कालपुरिया, नवल पार्क, हरिजन बस्ती, बृजराज कॉलोनी, इस्माल चौक, नयापुरा, एमबीएस अस्पताल के सामने का क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, नेहरु नगर, बग्गीखाना, जिला परिषद कार्यालय, हाट बाजार, दूरदर्शन केंद्र, उम्मेदसिंह स्टेडियम, तरणताल, जेडीबी कॉलेज, आकाशवाणी, तालाब की पाल, मुखर्जी पम्प हाउस, राजेंद्र विहार, सरस्वती कॉलोनी, अंटाघर चौराहा, एसपी ऑफिस, बारां रोड, जयहिंद नगर, आरकेनगर, नयागांव, शिव कॉलोनी, मिलेट्री एरिया, बजरंग नगर, पुलिस लाइन, मोहन कुटिर, सेंट्रल जेल, गुलाब बाग, गायत्री विहार, वसुधंरा विहार, केसर बाग, श्रीराम विहार, भरत विहार, पुरी एनक्लेव, रेलवे सोसायटी, कृष्णा नगर आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक सांई बाबा मंदिर, टिपटा, बोहरा बगीची, गढ़ पैलेस, पाटनपोल, सरायकाय स्थान, रेतवाली, घंटाघर, बमभोला मंदिर, हाथीथान, जामा मस्जिद, चश्मे की बावड़ी, शिवदास घाट की गली, भाटापाड़ा, हरिजन बस्ती और सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक घूमचक्कर, हरिजन बस्ती और हुसैनी नगर आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.