महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को गलतफहमी में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे डाली थी। जिसे लेकर विधायक काफी ट्रोल हुए। गलती का एहसास होने पर उन्होंने आनन-फानन में पोस्ट डिलीट की और तुरंत ही अपनी गलती सुधारते हुए दूसरा ट्वीट किया।उन्होंने लिखा, 'सोनाली बेंद्रे जी के बारे में यह अफवाह थी। पिछले दो दिनों से मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।' इस पर सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने लोगों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया के मंच पर सामग्री को शेयर करते वक्त अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। गोल्डी ने सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि अफवाहों पर न विश्वास करें और उसे फैलाएं भी न।
रजनी की फिल्म Petta का मोशन पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड का ये स्टार पहली बार दिखेगा साउथ मूवी में
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सभी से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया का अधिक जिम्मेदारी से उपयोग करें। आइये हम ना अफवाहों में विश्वास करें और ना उन्हें फैलाए। ऐसा करके हम अनावश्यक रूप से लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे।'
PHOTOS: नताशा के बाद इस मॉडल को डेट कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, इसी साल पत्नी से लिया था तलाक
I appeal to all to please use social media more responsibly. Let us not believe in rumours and spread them, unnecessarily hurting the sentiments of those involved. Thank you.
— goldie behl (@GOLDIEBEHL) September 8, 2018
व्हाट्स एप मैसेज के कारण हुई गलतफहमी
चर्चा है कि राम कदम को व्हाट्स एप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था, 'हिंदी और मराठी सिनेमा पर राज करने वालीं और सबकी चहेती सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं।' इसे उन्होंने टि्वटर पर शेयर कर दिया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी। जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने काफी ट्रोल किया।
अमिताभ संग शूटिंग के दौरान आमिर का होता था बुरा हाल, एक्टर ने बताई शूटिंग के दौरान की ये खास बात...
'रेस 3' फ्लॉप होने के बाद भी बनेगा चौथा पार्ट, स्टारकास्ट को लेकर निर्माता ने कही ये बड़ी बात!





No comments:
Post a Comment