चूरू.
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से मिले इस्तगासे के आधार पर चार जनों के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक चूरू निवासी आरिफ काजी ने रिपोर्ट दी कि आरोपी परवेज आलम, अहमद, गुलफान व रहमत अली ने मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने आरिफ, नसीम काजी, अहमद, मोहम्मद इलियास व खालिद आदि से विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए ले लिए।
रुपए की ठगी
चूरू. कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक जने के विरुद्ध ठगी का मामला दर्जकिया। पुलिस के मुताबिक रामगढ़ शेखावाटी में वार्ड २१ निवासी नंदलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि चूरू निवासी आरोपी बाबूलाल ने उसे भरतिया अस्पताल के सामने स्थित एक अल्मारी बिना किसी मालिकाना हक के पांच हजार रुपए में बेच दी।
पीडि़त जब अल्मारी खोलने गया तो पड़ौसी दुकानदार ने बताया कि ये अल्मारी बाबूलाल की नहीं है। ये तेजपाल नामक किसी व्यक्ति की थी। जो उसने किसी अन्य को बेच दी। आरोपी ने पीडि़त से पांच हजार रुपए की ठगी कर ली।
आरोपी रिमांड पर
बीदासर. लुहारा में सौर ऊर्जा की बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रभुराम व सोहनलाल को अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को सुजानगढ़ न्यायालय में पेश किया गया था।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सालासर. पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रणवीर सिंह को सोमवार शाम गिरफ्तार किया।
उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार इस बारे में सात सितम्बर को एक महिला ने सालासर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट मेंबताया कि लड़की स्कूल जाने के लिए घर से गई थी जो वापस घर नहंी पहुंची। अगले दिन पीडि़ता घर आई और घर वालों को बताया कि स्यानण निवासी रणवीर सिंह ने उसे सालासर बुला लिया और जोधपुर ले गया। जोधपुर से वापस आकर भींचरी व मैणासर की रोही में उसके साथ दुष्कर्म किया। सालासर पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी रणवीर सिंह को सेवद बड़ी से ंगिरफ्तार कर मेडिकल मुआवना करवाया। गौरतलब है कि जिले में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस की ओर इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।ता का विरोध





No comments:
Post a Comment