Breaking News
recent

'नेता' बन वादे भूले, काम तो दूर कार्यालय तक नहीं खोले

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आए 15 दिन बीच चुके हैं लेकिन नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी 'व्यस्त' हैं। विद्यार्थियों से किए वादों पर काम करना तो दूर, अपने कार्यालय का उद्घाटन तक नहीं कर पाए हैं। अब तक सिर्फ सम्मान-अभिनन्दन कराने में व्यस्त नजर आए हैं।

 

इस साल भी छात्रसंघ कार्यालयों का उद्घाटन तय समय में नहीं हो सकेगा। परिणाम घोषणा से एक माह के भीतर उद्घाटन जरुरी होता है। इसके हिसाब से 11 अक्टूबर तक उद्घाटन हो जाना चाहिए। अभी तक उद्घाटन तो दूर सुगबुगाहट भी नहीं है। पदाधिकारियों ने बताया कि अभी उद्घाटन तय नहीं है। दीपावली के बाद ही उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के लिए अभी तक बजट भी नहीं मिला है।

 

विद्यार्थियों से किए थे ये वादे
— कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य कराएंगे।
— विवि व कॉलेजों में शैक्षिक माहौल सुधारेंगे।
— छात्रसंघ को सिंडीकेट में प्रतिनिधित्त्व दिलाएंगे।
— विवि संघटक महाविद्यालयों में विद्यार्थी परामर्श केंद्र खुलवाएंगे।
— इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार कराएंगे।
— कैम्पस में ई-रिक्शा चलवाएंगे।
— मार्कशीट, माइग्रेशन, डिग्री लेने का सिस्टम ऑनलाइन कराएंगे।
— प्रशासनिक भवन को कम्प्यूटराइज कराएंगे।
— संघटक महाविद्यालयों में जिम चालू कराएंगे।

 

वादा और 15 दिन का हिसाब
विनोद जाखड़, अध्यक्ष
— दावा : चुनाव के कारण रुकी प्रवेश प्रकिया पुन: शुरू कराने के लिए कुलपति से बात की है, लिखित ज्ञापन नहीं दिया।
— हकीकत: छात्रावासों व आसपास के इलाकों में स्वागत-सम्मान समारोह में शामिल हुए। अपने कार्यालय के लिए कुलपति से मिले।

 

आदित्य प्रताप, महासचिव
— दावा : कक्षाओं में हाजिरी 75 फीसदी हो, इसके लिए कुलपति को ज्ञापन दिया है।
— हकीकत: स्वागत-सम्मान कार्यक्रमों में गए। कार्यालय में भी नजर आए। हाजिरी के लिए ज्ञापन दिया मगर कक्षा में खुद की उपस्थिति पर जवाब देते नहीं बना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.