Breaking News
recent

क्रिकेट में कलक्ट्रेट व जिला परिषद तथा हैण्डबॉल में सेंट पॉल विजयी

सवाईमाधोपुर. ओडीएफ ओलम्पिक के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए कई खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें अधिकारी कर्मचारियों ने दम-खम दिखाया। स्वच्छता के जिला परियोजना समन्वयक बलवंत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे पुलिस लाइन मैदान में जिला कलक्ट्रेट व पंचायत समिति ग्रामीण के बीच क्रिकेट हुआ। इसमें कलक्ट्रेट की टीम 25 रन से विजयी रही। जिला कलक्ट्रेट की टीम ने 68 रन बनाए । जबकि जवाब में 43 रन बनाए। इसी प्रकार दोपहर दो बजे जिला परिषद व पंचायत स्टाफ के बीच मैच हुआ। इसमें जिला परिषद की टीम 8 विकेट से विजेता रही।

इसी क्रम में सेंट पॉल स्कूल ग्राउण्ड में दोपहर में सेंटपॉल व जीनापुर की टीम के बीच हैण्डबॉल का मैच हुआ। इसमें हैण्ड बॉल की टीम विजयी रही। शाम सात बजे मानटाउन क्लब में पुलिस प्रशासन व न्यायिक अधिकारियों के बीच बैडमिंटन का मैच हुआ। इसमें जिला जज हरेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर पीसी पवन, पुलिस अधीक्षक समीर सिंह, एडीएम महेन्द्र सिंह लोढा, एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा, एएसपी लक्ष्मणदास स्वामी, पुलिस उपाधीक्षक शहर सौरभ तिवारी, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा, प्रधान सूरजमल बैरवा, मनोज पाराशर आदि मौजूद थे। यह मैच लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए किया गया।


एक सप्ताह से नहीं जा रही कचरे का वाहन
एक ओर तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ बनाने व स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ओडीएफ ओलपिंक खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर केशव नगर कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद की कचरे का वाहन नहीं जा रहा है। इससे कॉलोनी में गंदगी हो रही है। कॉलोनीवासी कृ ष्णअवतार , लक्ष्मीकांत मंगल ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर परिषद में शिकायत भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी के चलते बीमारी व मच्छर फैल रहे है। उधर इस संबंध में नगर परिषद की सहायक अभियंता नीलम कोठारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्कनहीं हुआ।मानटाउन क्षेत्र के सफाई निरीक्षक कमरूदीन ने बताया कि इस मामले में उन्हें इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच करा वाहन भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।


ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित : चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में गुरुवार को पंचायतराज विभाग के आदेश अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक एसडीएम नाथू लाल मीना थे। अध्यक्षता प्रधान देवनारायण मीना ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच शीतल पहाडिय़ा तथा संरक्षक विकास अधिकारी बृजलाल मीना रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.