Breaking News
recent

राधा रानी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया

बूंदी. संस्कृति संस्था की सीनियर व जूनियर विंग की ओर से शुक्रवार को राधा रानी प्राकट्य उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष शालिनी विजय ने बताया कि सीनियर विंग की महिलाएं गुलाबी वस्त्र पहन राधा बनकर और जूनियर विंग की महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कृष्ण का रूप धरकर आई। कार्यक्रम निदेशक रूबी भाटिया और बॉबी भाटिया ने सभी महिलाओं का कुमकुम का टीका कर व रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया। स्वाती तोतला ने कृष्ण और नेहा झंवर ने राधा का रूप धर महारास किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमलेश गोयल, मंजू जिंदल, पुष्पा भाकल, उर्मिला नुवाल, शशि नायक, अंजू अजमेरा, रोहिणी हाड़ा, कंचन हाड़ा, मीना अग्रवाल आदि
मौजूद थीं।


चारभुजानाथ मंदिर पर आज मनाएंगे नंदोत्सव
बूंदी. चारभुजा महिला सोसायटी की ओर से शनिवार को तिलक चौक स्थित चारभुजानाथ मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष कांति दाधीच ने बताया कि दोपहर दो बजे से पांच बजे तक मंदिर में नंदोत्सव के तहत भजन
कीर्तन होंगे।


सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में बढ़ती है समरसता
महावर कोली समाज ने मनाया डोल ग्यारस महोत्सव
बूंदी. डोल ग्यारस महोत्सव महावर कोली समाज ने जैतसागर रोड स्थित समाज के भगवान सत्यनारायण मन्दिर में मनाया। मंदिर से देव विमान की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेशमंत्री ओम प्रकाश महावर थे। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक (म.प्र.) दिलीप देवरिया ने की। इस मौके पर अखिल भारतीय कोली समाज महिला विंग की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुसुुमलता महावर, मुंबई शहर अध्यक्ष हीरामणी पुरैया, निर्मला महावर एवं हरीश महावर मंचासीन रहे। अतिथियों ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में समरसता बढ़ती है। इस दौरान समाज के शहर अध्यक्ष महेंद्र महावर, संरक्षक चतुर्भज महावर, आदर्श कोली विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, शंकर महावर, रमेश महावर आदि मौजूद थे। संचालन चतुर्भुज महावर ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.