Breaking News
recent

जयकारों के बीच जल में विसर्जित हुए गणपति

हिण्डौनसिटी. अनंतचतुर्दशी पर रविवार को गणेश महोत्सव के तहत पूजा पाण्डालों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया।गणेश प्रतिमाओं की विभिन्न इलाकों से विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो गया।


गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों आधा दर्जन स्थानों पर की गई पूजा का सुबह हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया। दोपहर में पूजा पाण्डालों से बैंड बाजे व डीजे के साथ विसर्जन यात्रा शुरू हुई। सराफा बाजार से मराठा समाज, बाल गणेश भक्त मंडल केशवपुरा की संयुक्त विसर्जन यात्रा निकली।

गणेश भक्त मण्डल के सदस्य रथ में विराजित गणेशजी की झांकी के आगे नाचते चल रहे थे। इसी प्रकार बसवारा पाड़ा गणेश भक्त मण्डल व चौबेपाड़ा गणेश भक्त मण्डल की ओर से प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा डेम्परोड बाजार, चौपड़ सर्किल, बयाना मोड़ होते हुए जगर बांध पहुंची जहां प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पूर्व जल किराने गणपति की आरती की गई। इस दौरान काफी संख्या में शृद्धालु मौजूद रहे।

जगर में आए चम्बल का पानी, गंभीर पर महू में बने एनीकट
मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
हिण्डौनसिटी. चम्बल का पानी पांचना व जगर बांध में लाने के लिए लिफ्ट परियोजना की वित्तीय स्वीकृति व महू गांव से होकर गुजर रही गंभीर नदी पर एनीकट निर्माण की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक गोविन्दसिंह बेनीवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा है।
सीएम को भेजे पत्र में बेनीवाल ने बताया कि चम्बल पांचना जगर लिफ्ट परियोजना की वित्तीय स्वीकृति व महू में एनीकट निर्माण को लेकर सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है।

करीब तीन वर्ष पहले ढिंढोरा गांव में हुई किसानों की पंचायत में सांसद व विधायक ने तीन माह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होने बताया कि जल्द ही कोई समाधान नहीं हुआ तो चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.