मण्डावर. कस्बे के पाखर बायपास पुलिया के समीप अवैध रूप से संचालित शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर महिलाओं से समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। इधर महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन जोर पकडऩे पर मौके की नजाकत को देखते हुए इस पर सेल्समैन ठेका बंद कर चला गया।
इस दौरान महिलाओं ने शराब ठेकेदार पर आरोप लगाया कि ठेका देर रात तक संचालित रहता है, जिसके चलते शराब के नशे में धुत्त शराबी देर रात तक मुख्य रास्ते में पड़े रहते हैं। इससे रात ही नहीं दिन में भी महिलाएं आने-जाने से कतराती है। पहले भी उन्होंने जिला कलक्टर, एसपी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद
शराब ठेकेदारों पर आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने से देर रात तक शराब ठेके को संचालित रख कर महंगे दामों में शराब बेचते हैं। इससे क्षेत्र के बस स्टैंड, गढ़ हिम्मत सिंह, रसीदपुर व पाखर सहित अनेक जगह देर रात्रि तक शराब मिलने से आपराधिक वारदातें होने की भी सम्भावना रहती है।
एसपी ने भी दिया था आश्वासन
12 अगस्त को पाखर ग्राम पंचायत में जनसहभागिता शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुईथी। इसमें ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर ठेके को हटवाने की मांग की थी। इस एसपी ने 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन आज तक कोईकार्रवाई नहीं हो पाई है।
पुलिस ने भी की धक्का-मुक्की
शराब ठेके का विरोध प्रदर्शन करने आई महिलाओं सहित ग्रामीणों से पुलिस ने धक्का-मुक्की कर हाथापाई करने की कोशिश की। इससे विरोध प्रदर्शन और भी जोर पकड़ गया। लोगों ने पुलिस पर भी शराब ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप लगाया।





No comments:
Post a Comment