दौसा.लवाण. गिरधरपुरा गांव में शुक्रवार को मकान की छत पर खेल रहे दो बालक 33 केवी हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गए। दोनों बालकों को जिला अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार पुत्र कैलाश खारवाल व रामलखन पुत्र रामचरण खारवाल गिरधरपुरा में अपने मकान की छत पर खेल रहे थे। उसी मकान की छत से करीब 10 फीट की ऊंचाई से 33 के.वी हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी।
परिजनों ने बताया कि बालकों को करंट कैसे लगा उनको जानकारी नहीं है, लेकिन मकान की छत पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो दोनों ही बालक बुरी तरह झुलसे हुए पड़े दिखाई दिए। परिजन उनको जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की लाइन के तार भी नहीं टूटे फिर भी बालकों को करंट कैसे लग गया समझ में नहीं आ रहा है।
चौथे दिन भी अनशन जारी, आज समझौते के आसार
महुवा. यहां नगर पालिका कार्यालय के सामने चौथे दिन भी पार्षदों का धरना व अनशन जारी रहा। उपखंड अधिकारी योगेश डागुर ने अनशन पर बैठे पार्षद को समझाकर उनकी मांगें मनवाने का आश्वासन दिया। इस पर शनिवार सुबह अनशन खत्म करने पर सहमति बनी है। गौरतलब है कि पार्षद करणसिंह राठौड़ ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। इस लेकर 4 दिन से नगर पालिका कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे हुए हैं।
गुरुवार को बैठक में भी सहमति नहीं बनी और पार्षद दो गुटों में बंट गए थे। पार्षद को समझाने के लिए चेयरमैन विजयशंकर बोहरा, अधिशासी अधिकारी तेजराम मीणा, नायब तहसीलदार मांगीलाल मीणा, थाना प्रभारी अमित कुमार मीणा सहित अन्य लोगों ने भी समझाइश की थी।





No comments:
Post a Comment