बीकानेर. अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के अंतर्गत गेहंू व चावल की तरह दालें भी सप्लाई की जाएगी। मिड डे मील आयुक्त ने सरकारी स्कूलों में नवम्बर 2018 से दालें भी नैफेड के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर स्थित भारतीय खाद्य निगम जिला रसद अधिकारी के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से अनुबंधित ठेकेदार को स्कूलों की मांग के अनुसार दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ स्कूलों की मांग लेकर जिला रसद अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इससे पहले सरकार ने स्कूलों से हर महीने होने वाली दालों की खपत के आंकड़े इकट्ठे कर लिए थे। स्कूलों में सप्ताह में चार दिन दाल से बनी सामग्री वितरित की जाती है। कभी दाल९चावल तो कभी खिचड़ी। अब तक दालें, सब्जियां, मसाले, तेल व ईंधन आदि का भुगतान स्कूल स्तर पर मिलने वाली कुकिंग कन्वर्जन राशि से किया जाता था। नवम्बर से स्कूलों को दालों की राशि का भुगतान, कुकिंग कन्वर्जन मिलने वाली राशि से काटकर दिया जाएगा। वर्तमान में स्कूलों को प्राथमिक स्तर पर 4.13 रुपए प्रति बच्चा, उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.18 रुपए प्रति बच्चे का भुगतान किया जाता है।
मांग के अनुसार देंगे
दाल की मांग स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार निर्धारित की जाएगी। प्राथमिक स्तर पर 20 ग्राम दाल प्रति बच्चा, उच्च प्राथमिक स्तर पर 30 ग्राम दाल प्रति बच्चा निर्धारित है। इस हिसाब से एक सप्ताह में प्राथमिक के बच्चे
को 80 ग्राम व उच्च प्राथमिक के बच्चे को 120 ग्राम दाल मिलेगी। स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर दालें निर्धारित मानदंड के अनुसार लेनी होगी।
यह रहेगा मीनू
सोमवार- रोटी व सब्जी
मंगलवार- चावल व दाल
बुधवार- रोटी व दाल
गुरुवार- खिचड़ी दाल-चावल-सब्जी
शुक्रवार- रोटी व दाल
शनिवार- रोटी व सब्जी
शिविर में सीखा अनुशासन का मंत्र
बीकानेर. श्री क्षत्रिय युवक संघ की ओर से रायसर गांव में प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें आए स्वयं सेवकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शक्तिसिंह आशापुरा ने बताया कि क्षत्रिय युवक संघ बीते 72 साल से निरन्तर समाज जागरण का कार्य कर रहा है। संघ की शाखाएं बालकों में चरित्र निर्माण करने की पाठशाला है। इसमें सुबह चार से रात 10 बजे तक प्रार्थना, खेल, इतिहास व सामाजिक चर्चा, बोधिक प्रवचन, अनुशासन, ईमानदारी व सहिष्णुता का अभ्यास कराया जाता है। आवासीय शिविर में रायसर, हिम्मतासर, बीकानेर शहर, बेलासर, मोरखाणा, किरतासर, झंझेऊ,जोधासर, पनपालसर, पेमासर के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। रेवंतसिंह जाखासर ने बताया कि शिविर में 30 सितंबर को स्नेह मिलन का आयोजन कराया जाएगा।





No comments:
Post a Comment