Breaking News
recent

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

सवाईमाधोपुर. सुबह करीब दस बजे पुलिस अधीक्षक समीरकुमार सिंह ने पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्र संघ चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कॉलेज प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

लोकगीतों पर नाचते रहे
प्रत्याशियों के समर्थक कॉमर्स कॉलेज के पासस्थित शहीद स्मारक के सामने घुमाव पर टोली बनाकर ग्रामीण व विद्यार्थी लोकगीत रसिया आदि गाते और ठुमका लगाते रहे। जैसे वे चुनाव में नहीं बल्कि किसी समारोह में आए हो। पुलिस को उनको नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर पंपलेट ही पंपलेट
पीजी कॉलेज में चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने रोडवेज डिपो के समीप तिराहे से रणथम्भौर सर्किल तक हवा में पंपलेट उड़ाकर हुटिंग की। इससे सड़क पर पंपलेट ही पंपलेट हो गए।

बाहरी लोग भी नजर आए
छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉमर्स कॉलेज के समीप शहीद स्मारक के सामने छात्रों के साथ बाहरी लोग भी नजर आए। वे नमोनारायण मीणा, लोकेश मीणा व दिनेश चंद मीणा के पक्ष में मतदान के आखिरी सांस तक जोर लगाते रहे।

14 वाहन पकड़े , मतदान के बाद छोड़े
छात्र संघ चुनाव के तहत सुबह साढ़े सात बजे बजरिया व शहर की ओर से चुनाव के पोस्टर व बैनर लगे चौपहिया वाहनों को पुलिस ने हम्मीर ब्रिज व कोतवाली थाने के सामने रोक लिया। उसमें से मतदाताओं को उतारक अन्य वाहनों से भिजवाया। इस दौरान मानटाउन थाना पुलिस ने 8 तथा कोतवाली पुलिस ने 6 वाहनों को पकड़ा। मतदान के बाद पुलिस ने वाहनों को छोड़ दिया।

मतगणना 11 को
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरलाल मीणा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की मतगणना 11 सितम्बर को होगी। मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे पीजी कॉलेज परियर में मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनावपरिणाम की घोषणा व विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम होगा।

पीजी कॉलेज में 40.79 प्रतिशत मतदान
पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे सुबह ग्यारह बजे तक मतदान धीमी गति से चलता रहा। ग्यारह बजे बाद मतदान में तेजी आई। सुबह नौ बजे तक 153 ने मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे तक 1103 मतदाताओं, 12 बजे तक 1718 तथा दोपहर एक बजे तक 2180 मतदाताओं ने मतदान किया। कॉलेज में कुल 5344 मतदाता थे। ऐसे में पीजी कॉलेज में 40.79 प्रतिशत मतदान हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.