Breaking News
recent

राजस्थान का रण: कांग्रेस फतह को लेकर बना रही विशेष योजना

सुनील सिंह सिसोदिया/जयपुर. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 में जीत के लिए टारगेट-88 निर्धारित किया है। ये वे सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस गत दो विधानसभा चुनाव (वर्ष 2008, 2013) से लगातार हार रही है। इन सीटों पर कई दिग्गजों ने भाग्य आजमाया, पर पार्टी जीत का परचम नहीं फहरा पाई है। इन सीटों पर वर्तमान उम्मीदवारों में कितने पुन: मैदान में होंगे और कितने आउट होंगे, इसको लेकर भी बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। मिशन-88 को भेदने के लिए जातिगत, स्थानीय पकड़ और क्षेत्रीय जनता संवाद सहित अन्य कई फेक्टर देखे जा रहे हैं।

 

2 बार हार चुके, फिर दावेदारी में आगे
प्रदेश की 88 सीटों पर लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी के 22 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो लगातार दो बार चुनाव हारे, पर इस बार कांग्रेस की अच्छी स्थिति देख दो बार हार चुके उम्मीदवार भी जीत की आस में तीसरी बार दावेदारी कर रहे हैं।

 

हार के बाद भी टिकट का फॉर्मूला तय नहीं
कांग्रेस में दो या तीन बार चुनाव हारने वालों इस बार टिकट देने पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। फोकस अभी जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट देने पर है। कांग्रेस के कई सर्वे हो चुके हैं। मजबूत उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन चल रहा है।

 

इधर, भाजपा भी कर रही मशक्कत
कांग्रेस की घुसपैठ की कोशिशों के बीच भाजपा लगातार जीत वाली सीटों पर फिर जीत की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस तरह देख रही है, कि यदि किसी उम्मीदवार को लेकर जनाक्रोश है, तो उम्मीदवार भले ही बदल दिया जाए पर चुनाव पार्टी जीतनी चाहिए।

 

19 सीट पर हार की हेट्रिक
19 सीटें ऐसी हैं, जहां लगातार तीन बार से कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी हैं। ये 19 सीटें वें हैं, जहां परिसीमन के बाद दो चुनाव हारने से पहले भी एक चुनाव हार चुके हैं। परिसीमन के बाद सीटों के जातीय व अन्य समीकरण बदल गए हैं।

 

ये दिग्गज लगातार दो बार से हार रहे चुनाव
नाम विधानसभा सीट
- बी.डी. कल्ला बीकानेर वेस्ट
- सी.एस. बैद तारानगर
- प्रतिभा सिंह नवलगढ़
- रामचन्द्र सराधना विराटनगर
- डॉ. चंद्रभान मंडावा, मानपुरा
- माहिर आजाद आदर्श नगर
(माहिर आजाद की मृत्यु हो चुकी है )
- दीपचंद खेरिया किशनगढ़बास
- नरेंद्र शर्मा अलवर शहर
- जुबेर खान रामगढ़
- रमेश खींची कठूमर
- गिरीश चौधरी नदबई
- निर्भय लाल जाटव बयाना
- गोपाल बाहेती अजमेर नॉर्थ
- रिछपाल मिर्धा डेगाना
- खुशवीर सिंह मारवाड़ जं
- उम्मेद सिंह राठौड़ शेरगढ़
- संयम लोढ़ा सिरोही
- हरीसिंह राठौड़ राजसमंद
- ममता शर्मा बूंदी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.