Breaking News
recent

सिवायचक व चरागाह जमीनों पर अतिक्रमण

खण्डार. क्षेत्र में तहसीलदार के तबादले के बाद से ही दिनों दिन अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। खण्डार से सवाईमाधोपुर रोड पर ग्राम पंचायत मेईकलां के ग्राम पाउण्डी में गैर मुमकिन चरागाह पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमियों ने करीब 50 बीघा से अधिक जमीन पर दिन दहाड़े जेसीबी मशीन चलाकर जमीन पर कब्जा कर लिया।


चार माह से नहीं है स्थाई तहसीलदार : तहसील पटवार संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील में गत पांच माह से तहसीलदार नहीं लगाया गया। इससे तहसील के काम काज ठप हैं।


शुक्ला कॉलोनी में हो रही गंदगी
खण्डार. कस्बे की शुक्ला कॉलोनी में गंदगी का आलम दिनों दिन देखा जा रहा है। गंदगी के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। ग्रामीण हनुमान मथुरिया, ब्रजेश मथुरिया, लोकेश मथुरिया आदि ने बताया कि शुक्ला कॉलोनी में ग्राम पंचायत की ओर से सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियों का पानी कॉलोनी में होकर निकलता है। खण्डार ग्राम की पंचायत रूकमणी देवी का कहना है कि कस्बे में बारिश के दौरान नालियां भर गई थी। नालियों की सफाई का कार्य कस्बे के नृसिंह मंदिर की ओर से जारी है। दो चार दिन में शुक्ला कॉलोनी में सफाई हो जाएगी।


पटवारी ने रिपोर्ट पेश की है। मामले की जांच कर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हैं।
हेतराज मीना, गिरदावर, मेईकलां
पाउण्डी रकबे में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। पूर्व तहसीलदार को इस बारे में लिखित में रिपोर्ट कर दी है।
पूजा मथूरियां, पटवारी, पाउण्डी हल्का

अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, किया विरोध
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे के चौथमाता बाइपास तथा शिव मंदिर के पीछे स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। सरकारी जमीन पर धर्मशाला निर्माण के लिए जाट समाज के लोगों द्वारा कार्य करवाया जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के लोगों तथा महिलाओं ने इसका विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में तकरार हो गई। मामला बढऩे के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासन ने जाकर कार्य रुकवाया तथा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रशासन की अनुमति बिना नहीं करने के लिए पाबंद किया। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में उक्त भूमि पर पहले भी कार्य शुरू हुआ था। उस दौरान भी प्रशासन नें कार्य को रुकवाकर सामान जब्त किए थे।


जिस स्थान पर कार्य करवाया जा रहा था। वह गलत था। ऐसे में हम वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवाया तथा प्रशासन की बिना अनुमति से फिर से कार्य नहीं करने के लिए पांबद किया।
चौथमल हल्दुनिया, वनपाल, चौथ का बरवाड़ा


सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने की सूचना ग्रामीणों से मिली। ऐसे में मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजकर कार्य को तुरंत रुकवाया है। मौके पर भीड़ होने के कारण पुलिस को भी बुलाया गया।
सुरेश शर्मा, कार्यवाहक तहसीलदार, चौथ का बरवाड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.