श्रीगंगानगर.
सदर थाना इलाके में उद्योग विहार में मंगलवार रात दो बदमाशों ने गाडज़् की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर व आंखों में स्प्रे छिड़क कर एटीएम लूटने का प्रयास किया लेकिन एटीएम की लाइट बंद नहीं होने पर आरोपी वहां से भाग निकले।
जानकारी के अनुसार उद्योग विहार स्थित एसबीआई के एटीएम पर मंगलवार रात को गाडज़् श्रवण कुमार की ड्यूटी थी। वह रात डेढ़ बजे तक एटीएम के बाहर फोन पर बातें करता रहा।
इसके बाद वह करीब दो बजे एटीएम कक्ष के अंदर जाकर कुसीज़् पर बैठ गया। करीब ढाई बजे दो युवक अचानक एटीएम का गेट खोलकर अंदर घुस आए। आते ही उनमें से एक जने ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। एक जने ने उसकी आंखों में स्प्रे छिड़क दिया, जिससे उसकी आंखों में जलन होने लगी और दिखना बंद हो गया। दोनों ने गाडज़् को नीचे गिरा दिया और उससे पूछा कि लाइट कहां से बंद होगी। गाडज़् ने बताया कि लाइट बंद नहीं होती है। इस पर बदमाशों ने लाइट पर लगा शीशा तोड़ दिया लेकिन लाइट बंद नहीं हुई।
लाइट बंद नहीं होने पर वे बौखला गए और भाग निकले। दोनों जने दीवार कूदकर लौट गए। वह कुछ देर तक एटीएम कक्ष में ही बैठा रहा। जैसे ही आंखों से दिखने लगा तो उसने अपने सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी। सुपरवाइजर ने बैंक अधिकारियों व पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, रीको चौकी पुलिस व बैंक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गाडज़् को साथ लेकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं मिल पाया। सदर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई रिपोटज़् नहीं मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंज़्ग भी खंगाली जा रही है।
सदर थाना इलाके में उद्योग विहार में मंगलवार रात दो बदमाशों ने गाडज़् की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर व आंखों में स्प्रे छिड़क कर एटीएम लूटने का प्रयास किया लेकिन एटीएम की लाइट बंद नहीं होने पर आरोपी वहां से भाग निकले।





No comments:
Post a Comment