Breaking News
recent

गैर मुमकिन बीड़ की भूमि पर रह रहे परिवारों को मिलेगा पट्टा

चूरू.

 

नगर परिषद की शुक्रवार को हुई साधारण सभा की बैठक में लिया गया प्रस्ताव सीरे चढ़ा तो गैर मुमकिन बीड़ में रहने वाले शहर के हर परिवार को अब पट्टे मिल सकेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मो. हुसैन निर्बाण ने गत बैठक में विपक्ष की ओर से दर्ज करवाए विरोध को हुबहू प्रोसिंडिंग में नहीं लिए जाने का विरोध जताया।
हाजी अली मोहम्मद व अन्य ने खाद्य सुरक्षा सूची में नाम शामिल करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। जिसे सभापति ने खारिज कर दिया। भाजपा पार्षद दुर्गादत्त चंदेल ने लंबित पड़े नामों को खाद्य सुरक्षा सूची में दर्ज करवाने की मांग की। बाद में पार्षद सीताराम लुगरिया की ओर से गत दिनों उठाए गैर मुमकिन बीड़ को आबादी क्षेत्र घोषित करने के मुद्दे पर सभापति ने इसमें पूरे शहर को शामिल करने का सुझाव दिया। जिसे पारित किया गया। जौहरी सागर के रिनोवेशन कार्य के लिए प्राप्त दर के अनुमोदन के मुद्दे पर भाजपा पार्षद भजन लाल शर्मा ने कहा कि पूरे शहर का पानी जौहरी सागर में एकत्रित होता है। पहले यहां से पानी बैठक में रखे गए सभी 13 मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच सहमति बन गई। पार्षद दिलीप जांगिड़ ने बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताया। बैठक में उपसभापति अनवर थीम, पार्षद यादवेंद्र वशिष्ठ, विमला गढ़वाल, आसिफ टीपू, सज्जन सिंह, छगनलाल, ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश सैनी, शिवकुमार शर्मा, दुर्गादत्त चंदेल, बाबू खान मंत्री, चंदा देवी, निर्मला शर्मा, निरंजना पारीक, सुमित्रा सैनी, लक्ष्मी सैनी व गीता पारीक आदि मौजूद थे।

 

फोन आया और चले गए पार्षद
बैठक शुरू होने से पहले भाजपा पार्षद मुरलीधर शर्मा आगे की पंक्ति में बैठे थे। दस्तावेज लेकर तैयारी से आए मुरलीधर शर्मा को सभापति विजय शर्मा ने चालू फोन थमाते हुए बात करवाई। सामने कौन था किसी को पता नहीं। मगर फोन काटते ही पार्षद शर्मा बैठक शुरू होने से पहले ही उठकर चले गए। पूछने पर शर्मा ने बताया कि कोई जरूरी फोन आ गया। इस वजह से जाना पड़ रहा है।

 

बैठक के बाद आयुक्त से विवाद
बैठक के बाद एक पत्रकार नेता प्रतिपक्ष से बाइट ले रहा था। इस दौरान पास से गुजर रहे आयुक्त बीएल सोनी ने कोई बात कही। इससे गुस्साए पत्रकार ने भी जवाब दे दिया। इस बात को लेकर दोनों में नोंक-झोंक हो गई। बाद में पत्रकार आयुक्त के चैंबर में उलाहना देने पहुंचे तो दुबारा गर्मा-गर्मी हो गई। सभापति ने पत्रकारों से समझाइस कर शांत किया।

 

लगाया एक करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जौहरी सागर के रिनोवशन कार्य के लिए मिली करीब आठ फीसदी बिलो रेट के टैंडर को निविदा से बाहर कर दिया गया। २८ व ३५ प्रतिशत अबोव रेट वाली में से एक को थोड़ा कम करके टैंडर उसके नाम छोड़ा गया है। इस तरह गड़बड़ी करके करीब एक करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मगर आयुक्त बीएल सोनी ने नियमों का हवाला देते हुए इसे सही ठहराया।

 

नगर परिषद की बैठक में इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

1-चूरू-रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सर्किल बनाने पर विचार।
-आपदा राहत निधि के तहत करवाए गए मरम्मत एवं पुनरुद्धार कार्यों के भुगतान पर विचार।
-चिकित्सा शिक्षा विभाग चूरू को7.05 बीघा भूमि निशुल्क देने पर विचार।
-ममता झांकरा को खांचा भूमि आवंटन पर वर्तमान मंडल में चर्चा।
-कायनात वेलफेयर ट्रस्ट चूरू को अल्पसंख्यक समुदाय के कन्या छात्रावास के लिए भूमि आवंटन पर विचार।
-महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान शाखा चूरू को बालक-बालिकाओं के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन पर विचार।
-डा. हैडगेवार स्मृति संस्थान को पुरानी नर्सरी में आवंटित भूमि सेवा भारती संस्थान राजस्थान को देने पर विचार।
-कर्मचारियों की पदोन्नति।
-बिखरे भूखंडों की निलामी एवं भवन रेखा तय करने पर विचार।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.