Breaking News
recent

पांचना बांध के पानी से जी-उठी गंभीर, हिलोरों ने किनारों से की अटखेली

हिण्डौनसिटी. पांचना बांध में हुई पानी की भारी आवक के बाद गंभीर नदी में छोड़ा गया पानी गुरुवार दोपहर अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी पहुंचाया। सूखी गंभीर में पानी की आवक देखने के लिए श्रीमहावीरजी व शांतिवीर नगर की कॉज-वे पुलिया पर लोगो जमा हो गए।


गंभीर नदी में पानी छोडऩे से पहले जिला प्रशासन के आदेश पर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नदी तटीय क्षेत्रों में बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया। ताकि नदी में पानी भारी आवक से होने वाली जान माल की हानि से बचा जा सके। गंभीर नदी में पानी की आवक अधिक होने से दोपहर मेें ही पानी श्रीमहावीरजी कस्बा क्षेत्र में पहुंच गया। हिलोरें लेती गंभीर का नजारा देखने के लिए लोगों की तटीय क्षेत्र की भीड़ लग गई। आस-पास के गांव-कस्बों से लोगों के आने से गंभीर नदी का तटीय क्षेत्र पिकनिक स्पॉट सा बन गया। वहीं नदी में पानी आने से किसानों की सिंचाई और भूजल स्तर की चिंता दूर हो गई है। इधर स्थानीय निवासी राजपाल बंशीवाल ने बताया कि नदी मेंं पानी आने से पेटे में लगे नलकूपों को जल स्तर बढऩे से कस्बे की पेयजल आपूर्ति सुधरेगी।श्रीमहावीरजी सरपंच नंद किशोर शर्मा बताया कि गंभीर के फिर से जीवंत होने से क्षेत्र की पेयजल समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

पानी ने पकड़ी रफ्तार, दस मिनट में किया ब्रिज पार
पटोंदा. गंभीर नदी में पांचना बांध से छोड़ा गया पानी गुरुवार सुबह सनेट गांव के पास पहुंच गया। तथा 10 मिनट में रेलवे ब्रिज को पार कर आगे निकल गया।
नदी में पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी की लहर है। गंभीर नदी में देखने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पानी आने पर लोगों ने खुशी जाहिर की।

देर शाम निसूरा पहुंचा पानी-
निसूरा. पांचना बांध से गंभीर नदी में छोड़ा गया पानी गुरुवार शाम 6 बजे निसूरा व 7 बजे भोपुर गांव के एनिकट में पहुंच गया। नदी में पानी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। आस पास के गांव के लोग नदी में पानी देखने पहुंचे। पिछले वर्ष से सूखी पड़ी नदी में पानी आने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी आने से क्षेत्र के गांव में जल स्तर बढ़ेगा। नदी में पानी आने को लेकर श्रीमहावीरजी व बालघाट थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव में हाई अलर्ट किया। साथ ही नदी में आने जाने वालों पर नजर रखी। हालांकि युवक पुलिस के सामने ही पानी के आगे आगे सेल्फी लेते नजर आए।

जंगर बांध में आया 18 फीट पानी
जटनंगला. पांचना बांध से पानी छोडऩे के बाद चौबीसा क्षेत्र के प्रमुख जलस्त्रोत जगर बांध में पानी की आवक बढ गई है। गुरुवार को बांध का जलस्तर बढक़र 18 फीट हो गया।
जलसंसाधन विभाग के अभियंताओं के अनुसार 30 फीट भराव क्षमता वाले बांध में पानी की आवगक से चौबीसा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी फसल के साथ ही पेयजल किल्लत से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद बढी है। बांध में पानी आने से नहरों के कैचमेंट एरिया के गांवों में स्थित कुएं व नलकूपों का जलस्तर बढ जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.