जालौर/भीनमाल। आज सवेरे जालौर के भीनमाल में बड़ा हादसा हो गया। पचपदरा जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गाड़ी जुजाणी व जेरण गांव के बीच अचानक से पलट गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई और लोग एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता रानीवाङा से पचपदरा जा रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया। भूपेंद्र कुमार पायलट, मोहनलाल विश्नोई, जिला परिषद सदस्य, वचनाराम गुर्जर के नेतृत्व में पचपदरा कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे में सादिक खान, छगनलाल, हकमाराम, भैराराम मोतीलाल, सुलेमान खेरू खान, लाखाराम उकाराम, सुरेंद्र सिंह भूर सिंह राजपूत आदि कार्यकर्ता घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता बाड़मेर के पचपदरा में कांग्रेस की संकल्प रैली में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की खबर से कांग्रेस पार्टी में हडक़ंप मच गया। अन्य कार्यकर्ता घायलों के बारे में जानकारी लेने जुट गए।
गौरतलब है कि चित्तौडगढ़़ और चूरू के बाद आज बाड़मेर के पचपदरा में कांग्रेस की संकल्प रैली का आयोजन होने जा रहा है। रैली पचपदरा के गुलाब सर्किल स्थित मैदान में आयोजित होगी। जिसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई नेता शामिल होंगे। सीमावर्ती बाड़मेर, जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर जिले के लोग होंगे। शामिल संकल्प रैली में कांग्रेस का एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा है।





No comments:
Post a Comment