जैसलमेर. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बुधवार को पर परागत रूप से मनाए जाने वाले चून्धी गणेश मेले को समारोहपूर्वक आयोजित करने की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है। चूंधी गणेश मेला आयोजन समिति के संयोजक ग्वालदास मेहता ने बताया कि शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित चूंधी गणेश मंदिर में इन दिनों आगामी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तदनुसार 13 सित बर को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में चून्धी गणेश मेले का आयोजन होगा, जिसको लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक रंग - रोगन, साफ- सफाई, बिजली-पानी एवं आवागमन की व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
सफाई कर्मचारियों का धरना 20वें दिन जारी
पोकरण. सफाई कर्मचारियों की ओर से नगरपालिका के आगे दिया जा रहा धरना बुधवार को 20वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल जैदिया पोकरण पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन करते हुए कहा कि नगरपालिका पोकरण में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों से सफाई की बजाय कार्यालय के कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पदों पर कार्यरत कार्मिकों से सफाई का कार्य करवाने, कार्य नहीं करने पर कार्मिकों को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि स्वायत शासन विभाग के आदेश की अवहेलना होती है, तो स्वायत शासन विभाग कार्रवाई की मांग की जाएगी।
शक्ति केन्द्र संयोजक घोषित, संभालेंगे बूथ की जिम्मेदारी
जैसलमेर. भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने भरोसा जताया है कि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत स्थिति में है और संगठन का हर कार्य मजबूत कार्यकर्ताओं के कारण सफल हुआ है। जिले में मंडल अध्यक्षों ने बूथ कमेटियां निर्मित कर उन्हें सक्रिय कर दिया है। जिलाध्यक्ष व्यास ने बूथ सम्मेलनों की 5 सदयीय मोनेटरिंग कमेटी घोषित की, जो होने वाले बूथ सम्मेलनो का संयोजन करेंगी। जिला प्रभारी सवाईसिंह, पोकरण विधानसभा संयोजक लखसिंह भाटी, सहसंयोजक हेमसिंह ओला व जैसलमेर विधानसभा संयोजक चन्द्र प्रकाश शारडा सहसंयोजक गोपालसिंह सुल्ताना होंगे। व्यास ने बताया कि बूथ कमेटियो पर अलग अलग शक्ति केन्द्र संयोजक भी घोषित कर दिए गये है, जिन्हें बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी।





No comments:
Post a Comment