Breaking News
recent

जानिए आखिर क्यों चकराया अभ्यर्थियों का सिर..

राजसमंद. शहर के १७ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पारियों में लिपिक ग्रेड सेकेंड सीधी भर्ती परीक्षा हुई। जिसमें ६१ फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की प्रथम पारी (सुबह ८ से ११) में जीके का प्रश्नपत्र हुआ, गणित और विज्ञान के प्रश्न काफी कठिन आए, जिससे परीक्षार्थियों का सिर चकरा गया, जबकि दूसरी पारी (दोपहर २ बजे से शाम ५ बजे) में हिंदी-अंग्रेजी का प्रश्नपत्र सरल आने से अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
परीक्षार्थी दिनेश कुमार, जिगनेश, रानी, कल्पना ने बताया कि सुबह जीके के प्रश्न पत्र में सबसे ज्यादा प्रश्न विज्ञान व गणित के थे, कठिन प्रश्न होने से परेशानी हुई। दूसरी पारी में हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल आए जिससे अभ्यर्थियों की उम्मीद बढ़ गई है।


ऐसे आए भी आए प्रश्न
परीक्षा के दौरान सर्वशिक्षा से एक प्रश्न आया। जिसमें पूछा गया कि राजस्थान में चल रहे सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सक्षम योजना क्या है? ऐसे में कुछ अभ्यर्थी भ्रमित हुए क्योंकि राजस्थान में हाल ही में सर्व शिक्षाभियान बंद कर दिया गया है। वहीं परीक्षा में मेवाड़ से जुड़ा कोई प्रश्न नहीं आया। वागड़ क्षेत्र की त्रिपुुरा सुंदरी माता के मंदिर से संबंधी प्रश्न आया।


17 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया दोपहर का पेपर
परीक्षा दो पारियों में हुई। इसकी प्रथम पारी में ३६८० परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि २३२० अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर को हुई परीक्षा में १७ अभ्यर्थी और घट गए, जिससे उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या ३६६३ ही रह गई।

आप विधायक लाम्बा ने ली राजसमंद में सभा
राजसमंद. जिले में पहलीबार आप पार्टी का बड़ा रोडशो कांकरोली के बस स्टैंड पर रविवार को हुआ। दिल्ली के चांदनी चौक की विधायक अल्का लाम्बा ने सभा को सम्बोधित किया। लाम्बा ने कांग्रेस और भाजपा से मुक्ति की अपील करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी एक के बाद एक आती है, लेकिन जनता की सुनवाई कहीं नहीं होती। दिल्ली में जिस तरह से ४० कामों के लिए जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि सरकार उनके दरवाजे पर पहुंचती है, वैसे अगर राज चाहते हैं तो अब कांग्रेस और भाजपा छोडऩा होगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार में राशन के लिए जनता को दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि राशन घर आएगा। राशन कार्ड बनाने के लिए बाबू घर पर आएगा। सभा से पूर्व विवेकानंद सर्कल से रोड शो किया किया गया, बाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.