Breaking News
recent

भयानक बीमारी की चपेट राजस्थान, कई लोगों की मौत, जान लें बचाने के उपाए

जयपुर। प्रदेश में इस बार भले ही डेंगू और मलेरिया का इतना प्रकोप नहीं है लेकिन scrub typhus जानलेवा साबित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि प्रदेश में स्क्रब टायफस 20 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और प्रदेश में दो हजार से ज्यादा मामले Scrub Typhus के मरीज सामने आ चुके हैं। स्क्रब टायफस बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसएमएस अस्पताल में ही प्रतिदिन स्क्रब टायफस के 40 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके है। एसएमएस अस्प्ताल में स्क्रब टायफस के अभी तक 400 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं और 6 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

 

ऐसे करता है हमला (Scrub Typhus Insects)
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्क्रब टायफस बीमारी के मरीज ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं। क्योंकि जानवरों के शरीर पर, झाडियों में, खेतों में स्क्रब नामक जीवाणु काफी तादात में है। जैसे ही लोग नंगे पैर खेतों में या रास्तों पर चलते हैं तो स्क्रब हमला करता है और मरीज धीरे धीरे बीमार होने लगता है।


समय पर उपचार नहीं तो मौत (Symptoms of Scrub Typhus)
चिकित्सकों का कहना है स्क्रब टायफस में मरीज को पहले हल्का बुखार आता है और फिर बुखार 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। लगातार बुखार रहने पर किडनी, लिवर व अन्य अंगों पर भी असर आने लगता है और सही समय पर उपचार नहीं मिले तो मरीज की मौत भी हो सकती है।


आसान है बचाव के उपाए (Prevention of Scrub Typhus)
चिक्त्सिकों के अनुसार स्क्रब टायफस का उपचार बेहद ही आसान है। जैसे ही किसी को लगे कि उसे लगातार बुखार है तो उसे तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करना चाहिए। स्क्रब टायफस में दी जाने वाली डॉक्सीसाइ क्लिन दवा प्रत्येक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर, करौली, उदयपुर जैसे जिलों में स्क्रब टायफस के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे है।


नहीं चले नंगे पैर
चिक्त्सिकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग नंगे पैर खेतों और झाडियों में नहीं जाएं। क्योंकि स्क्रब नंगे पैर चलने वाले व्यक्ति को सबसे पहले अपना निशाना बनाता है क्योंकि यह मिटटी में छुपा रहता है और दिखाई नहीं देता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.