मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा गुरुवार को सुरेर से जिले में प्रवेश करेगी। गौरव यात्रा तीन दिन अलवर जिले में प्रवास कर बानूसर में सभा के बाद जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के कोटपूतली में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह जुटा हुआ है। वहीं सभा व स्वागत कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है।
विधानसभावार प्रभारियों समेत प्रदेश स्तरीय नेताओं, सांसदों, विधायक, पूर्व विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी की ओर से कठूमर क्षेत्र के अलावा शेष 10 विधानसभा क्षेत्रों में बाहरी नेताओं को प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। आमजनता को निमंत्रण देने के लिए पीले चावल बांटे जा रहे है। पार्टी की रणनीति लोकसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद जिले के कायकर्ताओं में इस यात्रा के जरिए जोश फूंकने की है।
यात्रा का अलवर जिले में 20 सितम्बर को शाम 4 बजे सुरेर में थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम से होगा। गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिले में पहली सभा शाम 4.30 बजे राजगढ़ में होगी।
गौरव यात्रा का कार्यक्रम
20 सितंबर
मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा 20 सितंबर को थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के सुरेर से जिले में प्रवेश करेगी। मुख्यमंत्री का शाम 4 बजे स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद राजगढ़ में शाम साढ़े चार बजे सभा होगी। राजगढ़ में सभा के बाद यात्रा मालाखेड़ा पहुंचेगी, जहां स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अलवर ग्रामीण विधानसभा में ही महुवा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद ्रशाम 7 बजे अलवर शहर में उनका स्वागत किया जाएगा। वे रात्रि विश्राम अलवर में करेंगी।
21 सितंबर
अगले दिन वे रामगढ़ पहुंचेगी, जहां सुबह 11 बजे वे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद साढ़े 12 बजे तिजारा में उनकी सभा है। तिजारा के बाद किशनगढ़बास विधानसभा के कोटकासिम में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेगी। इसके बाद मुंडावर के शाहजहांपुर में शाम 4 बजे उनका स्वागत होगा। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे वे नीमराणा पहुंचेंगी।
22 सितंबर
22 सितंबर को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वे बहरोड़ स्टेडियम पहुंचेगी। बहरोड़ में 10.30 पर स्वागत समारोह के बाद वे बानसूर में 11 बजे सभा को संबोधित करेंगी।





No comments:
Post a Comment