Breaking News
recent

अब प्रदेश में महिला-युवा कार्ड खेलेगी Congress, क्षेत्र में पकड़ रखने वाली महिलाओं को लेकर नेता जुटा रहे जानकारी

जयपुर। युवाओं के बाद अब प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी प्रदेश में बढ़ाने को लेकर rajasthan congress ने मशक्कत शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi अब तक युवाओं पर विशेष फोकस कर रहे थे, लेकिन हाल ही सागवाड़ा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर प्रदेश प्रभारी को दिए निर्देश के बाद दमदार महिला उम्मीदवारों की भी कांग्रेस ने तलाश शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में युवा और महिलाओं को 50 से 60 सीटों पर मौका दिया जा सकता है।

 

ये हो रही मशक्कत
- अब प्रदेश में ब्लॉकों की कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है।
- जिन ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित होने वाली है, वहां महिलाओं के नाम और शामिल कराए जा रहे हैं।
- अग्रिम संगठनों में भी महिला और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर काम हो रहा है।

 

आज से कांग्रेस की महिला अधिकार यात्रा
प्रदेश महिला कांग्रेस गुरुवार को मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के निर्वाचन जिले झालावाड़ से महिला अधिकार यात्रा की शुरूआत करेगी। कोटा संभाग की इस यात्रा की शुरूआत महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव करेंगी। यात्रा के तहत दिन में महिला चौपाल का कार्यक्रम होगा और शाम का मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

 

Read More: Amit Shah की अध्यक्षता में बड़ा फैसला, जिलाध्यक्षों को चुनाव नहीं लड़वाएगी BJP

 

 

3 से 7 बार हारी सीटें, सेवादल संभालेगा कमान
प्रदेश में 3 से 7 बार हारी सीटों पर सेवादल को पार्टी की मजबूती को लेकर कमान सौंपी जाएगी। राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने ऐसी सीटों पर सेवादल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति किए जाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा की थी। वहां से हरी झण्डी मिलने के बाद अब प्रदेश में करीब 24 से 25 सीटों पर सेवादल के कार्यकर्ता नियुक्त होंगे। यह कार्यकर्ता राजस्थान के अलावा राजस्थान के अन्य पड़ोसी राज्यों से भी आएंगे। पड़ोसी राज्यों के अलावा पश्चिमी बंगाल तक के सेवादल पदाधिकारी मोर्चा संभालने आएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.