भूपेन्द्र सिंह/अजमेर।
अजमेर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी जल्द ही पेपरलेस वर्र्किंग करते नजर आएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। निगम ने इंटरप्रोन्योर रिर्सोस प्लांनिग (ईआरपी) के तहत चार मॉड्यूल लागू करेगा। मॉड्यूल तैयार करने का काम डिपार्टमेंट ऑफ इफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (डीओआटी) को दिया गया है। डीओआईटी निगम के लिए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, वर्क प्रोजेक्ट मैनेजमेंट तथा मैटेरियल मैनेजमेंट तथा एचआर पेरोल मॉड्यूल तैयार करेगी। निगम ने इसके लिए एलओआई जारी कर दी गई है। ईआरपी प्रोजेक्ट पर 82 लाख रुपए खर्च होंगे।
डीओआईटी तीन साल तक मॉड्यूल तैयार कर इसका संचालन करेगा। इसका सर्वर जयपुर में होगा। हाल ही डीओआईटी ने पंचशील मुख्यालय में इसका प्रजेंटशन भी अधिकारियों को दिखाया है। चारों मॉड्यूल लागू होने के बाद डिस्कॉम के कामकाज में तेजी आएगी। ऑन लाइन मॉनिटरिंग होने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। पत्राचार में लगाने वाला समय तथा कागज की भी बचत होगी।
फाइनेंस एंड अकाउंटिंगबजट इस्टीमेशन, जनरल लेजर, अकाउंट्स पेयबल/ रिसीवबल, कैश फ्लो, कॉस्ट अकाउंटिंग, रेवेन्यू रिकॉसिंलेशन, लोन एंड एडवांस मैनेमेंट, असेट मैनेजमेंट, टैक्स एंड ऑडिट का काम ऑन लाइन होगा। ऑटोमैटिक व बैंकिंग सिस्टम की तरह काम होगा। अकाउंट का सारा डाटा अपडेट होगा। प्री-ऑडिट होगी। चार-चार साल की ऑडिट करवाने की जरूरत नहीं होगी।
वर्क प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट
डॉक्यूमेंटशन, प्लानिंग एंड शिड्यूलिंग, वक्र्स/ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फिजिकल एंड फाइनेंसियल प्रोग्रेस, इनवाइस एंड बिलिंग, बीएसआर मैनेजमेंट, जीआईएस इनबेलमेंट रिपोर्ट तैयार करने में आसानी होगी। फिजिकल एंड फाइनेंशियल पोजीशन पता चलेगी। मुख्यालय से प्रोजेक्ट पर नजर रखी जा सकेगी।
मैटेरियल मैनेजमेंट
डिमांड प्लानिंग, प्रिक्योरमेंट मैनेजमेंट, मैटेरियल ट्रांसफर, सप्लायर शिड्यूल, इनवॉइसिंग एंड पेमेंटस, इन्पेक्शन प्रोसेज, इनोवेंट्री एंड स्टोर मैनेजमेंट। इस मॉड्यूल में निगम की एमएम विंग तथा स्टोर का पूरी तरह से पारदर्शी होगा। किस सर्किल में कितना व कहां सामान पड़ा है। क्या मंगवाया गया है यह सॉफ्टवेयर के जरिए तुरंत पता चल जाएगा। जहां आवश्यकता है वहां समान भेजा जा सकेगा।
एचआर व पेरोल
कर्मचारियों की वैकेंसी निकालना, रिक्त पद, सैलरी, एक्शन (चार्जशीट निलम्बन), अवकाश सहित अन्य कामकाज ऑन लाइन होगा। इन्क्रीमेंट, एचआरए, डीए समय पर लगेगा। कर्मचारियों की शिकायतें में कमी आएगी शोषण व भष्टाचार भी कम होगा।
पेपरलेस वर्किगं को बढ़ावा दिया जा रहा है ,कामकाज ऑन लाइन होगा तथा इससे काम में तेजी आए। इसके लिए चार मॉड्ूयल तैयार करवाए जा रहे हैं।
-बी.एम.भामू, प्रबन्ध निदेशक अजमेर डिस्कॉम





No comments:
Post a Comment