Breaking News
recent

HOCKEY : मनप्रीत की कप्तानी में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित

नई दिल्ली।मलेशिया में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मनप्रीत को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।ओमान में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे पांचवीं एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान टीम ओमान का सामना करेगी।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को टीम इंडिया पर भरोसा
इस टूर्नामेंट के लिए टीम के बारे में मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "मेरा मानना है कि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। इस टूर्नामेंट के जरिए हमें ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए अच्छे खिलाड़ियों के चयन हेतु आखिरी मौका मिला है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि हम अपनी योजनाओं पर टिके रहें, ताकि 18वें एशियाई खेलों की बुरी यादों को हम भूलते हुए नई शुरुआत कर सकें।"

यह भी पढ़ें :- गलत अंपायरिंग के कारण जीत से चूकी भारतीय टीम, कप्तान धोनी ने मैच के बाद बताई वजह

ओमान में 18 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
मनप्रीत के साथ इस टूर्नामेंट में चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें भारतीय टीम मौजूदा विजेता के रूप में प्रवेश करेगी।साल 2016 में मलेशिया में हुई एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-2 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी।ओमान में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे पांचवीं एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान टीम ओमान का सामना करेगी।

भारतीय टीम :

गोलकीपर :- पी.आर.श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक

डिफेंडर :- हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह

मिडफील्डर :- मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकंठ शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेसाना सिंह

फारवर्ड :- आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.