Breaking News
recent

Lord Ganesha: घर-घर विराजे गणपति, धूम-धाम से हुआ पूजन

अजमेर.

गणेश चतुर्थी पर प्रथम पूज्य और रिद्धी-सिद्धी के दाता भगवान गणेश का धूमाधम से पूजन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से घरों और गलियों-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना हुई। लोगों ने मंदिरों में पार्वती नंदन को लड्डू-मोदक का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई।

गणेश चतुर्थी पर सुबह से शुभ मुर्हूत में घरों और मंदिरों में गणेश पूजन प्रारंभ हुआ। लोगों ने प्रथम पूज्य का फूल माला से श्रंगार कर, हरी दूब, बूंदी और बेसन के मोदक, श्रीफल, अगरबत्ती, मीठा पान, और अन्य सामग्री अर्पित कर पूजन किया। आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में तडक़े से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह 4 बजे मंगला आरती, 5बजे नित्य आरती हुई। इसके बाद पुरोहितों ने गणपति अथर्वशीष से गणेश पूजन किया गया। लोगों ने लड्डू, फूल-माला चढ़ाकर मंगल कामना की।

शास्त्री नगर स्थित गणेशगढ़ मंदिर पर भी गणपति का पूजन हुआ। यहां पारम्परिक मेला भी भरा। आगरा गेट बालू गोमा गोला स्थित कार्यसिद्ध गणेश मंदिर में इलायची, काली मिर्च, सुपारी और दाल से निर्मित गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग उमड़े। ईको-फे्रंडली गणेश को प्रसाद चढ़ाया गया।इसी तरह वैशाली नगर, आदर्श नगर न्यू केसरी कॉलोनी, पंचशील, माकड़वाली रोड, बी. के. कौल नगर, कोटड़ा, श्री गणेश नवयुवक मंडल रामगंज, गुलाबबाड़ी, मदार गेट, पुरानी मंडी, नया बाजार, पुष्कर रोड, ऊसरी गेट, अजयनगर, नसीराबाद रोड, तेापदड़ा, नाका मदार, शास्त्री नगर, बिहारी गंज, केसरगंज, गुर्जर धरती, किशन गुरनानी मोहल्ला, वीर चौक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, अजयनगर और अन्य इलाकों में घरों और मंदिरों में गणेश पूजन हुआ। कई जगह लोगों ने विधि-विधान से पूजा और आरती कर गणपति प्रतिमाएं स्थापित की।

हिंद सेवा दल ने केसरगंज स्थित वैदिक यंत्रालय के निकट प्रतिमा स्थापित की। इसके साथ दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गए। नवयुवक मित्र मंडल गणेश गुवाड़ी, भगवान गंज गौतम नगर, जय भोले मंडल में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। बधिर विद्यालय वैशाली नगर, शुभदा स्पेशल वल्र्ड संस्था और मीनू मनोविकास केंद्र के तत्वावधान में विशेष बच्चों ने गणेश महोत्सव मनाया।

136 वां गणेश महोत्सव
महाराष्ट्र मंडल के तत्वावधान में 136 वां गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई। सुबह शुभ मुर्हूत में पारम्परिक पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। शाम को सुंदरकांड पाठ और धार्मिक कार्यक्रम हुए। यहां दस दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें शास्त्रीय गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

गणेश प्रतिमाओं की हुई बिक्री

आनासागर चौपाटी-गौरव पथ, मार्टिंडल ब्रिज, नगरा-बिहारीगंज और अन्य क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री हुई। लोग नाचते-गाते गणेश प्रतिमाओं को खरीदते नजर आए। जिला प्रशासन और नगर निगम की सख्ती के चलते मुख्य मार्गों पर सिर्फ दो से तीन फीट की गणेश प्रतिमाएं ही रखी गई। अलबत्ता मूर्तिकारों ने क्रिश्चयनगंज और अन्य अंदरूनी इलाकों में 5 से 10 फीट के गणेश प्रतिमाएं बनाकर बेची। लोग सुबह-सुबह लोडिंग टेम्पो में गणेश प्रतिमाएं ले गए। इसके अलावा बाजारों में गणेशजी की पगड़ी, टोपी, साफा, धोती, छल्ले और अन्य आइटम की बिक्री हुई।

बाजारों में दिखी रौनक
बाजारों में गणेश चतुर्थी पर रौनक नजर आई। लोगों ने नई कार, जीप, स्कूटी, बाइक खरीदकर गणेश मंदिरों में पूजन कराया। इसी तरह एलईडी, फ्रिज, लेपटॉप, मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम, और अन्य इलेक्ट्रिानिक्स सामान, सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणष सिक्के खरीदे। मदार गेट, नया बाजार अैार पुरानीमंडी में साडिय़ों, रेडिमेड कपड़ों की खरीददारी हुई। लोगों के बाजार में खरीददारी से दुकानदार व्यस्त रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.