हेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पोस्टर हाल में जारी हुआ है। यह पोस्टर जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और एक्टर वरुण मित्रा लीड किरदार में नजर आएंगे। 'जलेबी' फिल्म से ये दोनों स्टार्स बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने खुद ट्विटर पर इस फिल्म का पोस्टर जारी किया। लेकिन इस पोस्टर को देख लोगों ने उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया है।
This could be us but uff yeh kamar dard !#JalebiPoster pic.twitter.com/Xq2WfsILPl
— Amby Says (@ambyism) September 3, 2018
इस पोस्टर में ट्रेन की एमरजेंसी विंडो से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बाहर खड़े एक्टर वरुण मित्रा को उल्टा होकर किस करती दिखाई दे रही हैं। ट्रेन की खिड़की से झांकते लोग, उन्हें घूर रहे हैं। जब से यह पोस्टर सामने आया है फेसबुक, ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक यूजर्स इसकी हंसी उड़ा रहे हैं साथ ही इनपर तरह-तरह के memes बनाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'जलेबी-द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है।
अमेरिका में कुछ इस तरह FUN कर रहे प्रियंका और निक, फैमिली के साथ डाली खास तस्वीरें...
Pic 1: Reel Life
— Mast Malang ^_^ (@sanket_daksha) September 3, 2018
Pic 2: Real Life pic.twitter.com/G1BsdfrG8Q
You vs the girl who he told you not to worry about. pic.twitter.com/rzC3OzgB57
— Mask ishan (@Mr_LoLwa) September 3, 2018
इस पोस्टर को जारी करते हुए महेश भट्ट ने लिखा,''जलेबी' आपको बताती है कि जब पुरानी चीजें खत्म हो जाए और कुछ नया नहीं हो रहा हो तो कैसे जीएं।'
इस शख्स के कारण रणबीर से हुई थी दीपिका की पहली मुलाकात, जानें इनकी LOVE STORY!
In this changing shifting world where the old stories have collapsed and no new story has yet emerged to replace them comes a story of everlasting love. Here is the #JalebiPoster. @Tweet2Rhea @varunmitra19 @DiganganaS @PushpdeepBhardw pic.twitter.com/arZzQnOKie
— mahesh bhatt (@MaheshNBhatt) September 3, 2018
आपको बता दें कि इस फिल्म से टेलीविजन एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले वह 'कुबूल है', 'वीरा' और रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं।
BIGG BOSS 12: बिग बॅास सीजन होस्ट करते वक्त इस दौरान दुखी हो जाते हैं सलमान खान
ब्लू वनपीस में बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आईं शाहिद की मीरा, देखें तस्वीरें...





No comments:
Post a Comment