Breaking News
recent

MIG-27 प्लेन क्रैश: पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित निकलने के बाद कुछ ऐसे दी प्रतिक्रिया

जोधपुर।

देवलिया गांव में रूप सिंह की ढाणी के पास वायुसेना का फाइटर प्लेन गिरने से हड़कंप मच गया। राहत की बात ये रही कि प्लेन क्रेश होने से पहले पायलट और को-पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गई।

13 जून 2016 को भी हुआ था ऐसा ही हादसा
जोधपुर के देवलिया गांव में हुआ प्लेन क्रेश ठीक वैसा ही था जैसा इसी साल के 13 जून 2016 को मिग 27 प्लेन का क्रेश हुआ था। उस समय भी फाइटर जेट में मौजूद दोनों पायलटों ने सही समय पर खुद को बाहर निकाल लिया था। जोधपुर के रिहाइशी इलाकों के ऊपर से उड़ान भर रहा फाइटर जेट दो घरों से टकराकर क्रैश हुआ था। उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।


जहां विमान क्रैश हुआ, वहां के दो घर डैमेज ज़रूर हुए थे। उस समय क्रैश हुआ मिग विमान एक ट्रेनिंग उड़ान पर था। मिग-27 विमान के क्रैश होने की कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वायरी के आदेश दिए गए थे।


गौरतलब है कि MIG-27 इंडियन एयर फोर्स के सबसे पुराने फाइटर जेट्स में से एक है, इसे जल्‍द ही फोर्स से बाहर किया जाएगा। हादसे से जुड़ी अन्‍य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.