Breaking News
recent

Rajasthan Ka Ran: बोले- अमित शाह, मोदी को दोबारा पीएम देखना है तो पार्टी देख काम करें, भाषण में लिया वसुंधरा सरकार का नाम सबसे अंत में

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता सीना तानकर वोट मांगने जाएं। अगर Narendra Modi को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है तो प्रत्याशी नहीं बल्कि पार्टी के लिए काम करें। शाह ने विपक्षी एकता को भी ढकोसला बताया और इस पर व्यंग्य कसा। शाह ने रविवार को जोधपुर व पाली में कई कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पाली में Shakti Sammelan में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सत्ता में आने के लिए आपसी मनमुटाव भुलाकर आगामी चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि अगला चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी संदेश देने का प्रयास कि सभी को टिकट नहीं दिए जा सकते। इसलिए पार्टी हित में काम करें। शक्ति सम्मेलन के बाद शाह संभाग स्तरीय ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

Rahul Gandhi पर कसे तंज
राहुल बाबा मुंगेरी लाल का सपना देखना छोड़ दें, राजस्थान भाजपा का गढ़ यहां उन्हें कुछ हाथ नहीं लगेगा।
कांग्रेस ने 50 सालों में जो नहीं किया वह मोदी सरकार ने चार साल में कर दिया।
राहुल बाबा से पूछो उन्हें घुसपैठियों की चिंता है या देश के बेरोजगारों की।

 


कार्यकर्ताओं में उत्साह
दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। सभा के दौरान भी मोदी-शाह के नारे गूंजते रहे। शाह ने शक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं पर फोकस किया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीताने का लक्ष्य भी दिया।

 

वसुंधरा सरकार का नाम अंत में
करीब 30 मिनट के भाषण के अंत में कहा कि प्रदेश के बाद देश में चुनाव है। युवा संकल्प लें कि मोदी व वसुंधरा सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।

 

आज मनाएंगे मोदी का जन्मदिन
शाह रविवार को भीलवाड़ा आएंगे। शाह यहां बूथ एवं शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने के साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएंगे। वे बूथ एवं शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

बूथ समिति अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हूं
जोधपुर में शाह ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ समिति का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पहुंच जाता है। जबकि कांग्रेस में तो अध्यक्ष बनने के लिए एक परिवार में जन्म लेना ही काफी है। उन्होंने कहा कि 10 सदस्यों से पार्टी शुरू हुई जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके 11 करोड़ सदस्य हैं।

 

प्रदर्शनकारियों को रोका, दो हिरासत में

नगर निगम में सफाईकर्मी भर्ती लॉटरी में कथित गड़बड़ी का विरोध कर रहे सफाई कर्मचारी भर्ती संघर्ष समिति के संयोजक नरेश कंडारा व उसके एक साथी को रविवार को कलक्ट्रेट से पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ जाते समय पुलिस ने हिरासत में लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.