Breaking News
recent

VIDEO: अजमेर दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी से हुआ भयानक हादसा

बीकानेर. अजमेर दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बोलेरो गाड़ी नोखा रोड पर एक कार से टकरा गई। कार से टकराने के बाद बोलेरो वहां खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ग्यारह जने घालय हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल तीन जनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे में एक घायल की नाक टूट गई, वहीं एक महिला की आंखों में चोट लगने के बाद लहूलुहान हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि घायल दस जने महाजन के लालेरा गांव तथा एक महाजन का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार घायलों ने बताया कि वे अजमेर दरगाह के दर्शन कर नोखा रोड स्थित धारणिया पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि बीकानेर की ओर से आ रही एक कार से उनका वाहन भिड़ गया। इस बीच उनका वाहन अनियंत्रित होकर वहां खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना की सूचना पर गंगाशहर सीआई सुभाष बिजारणिया तथा सदर सीआई ऋषिराज शेखावत पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

 

ये हुए घायल
हादसे में लालेरा गांव के खादम (२७) पुत्र रावल खां, रुखमान (२०) पुत्र कमाल खां, जलाल पुत्र बेगे खां, अयूब (२०) पुत्र नौरंग खा, अजीज (२५) पुत्र मदीन खां, शहीदा पत्नी अली शेख, सीमा (४०) पत्नी कालू खां, मांगे लाल (३०) पुत्र मंदे खां, रानी (४०) पत्नी अयूब खां, संजय पुत्र अली शेर तथा धर्म सिंह (४५) पुत्र जोरावर सिंह घायल हुए है। घायलों में सीमा, संजय तथा धर्म सिंह की हालत नाजुक है।

 

 

डिग्गी में डूबने से दो लड़कियों की मौत

बीकानेर. छत्तरगढ़ तहसील के राजासर भाटियान में सोमवार को डिग्गी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों को आमजन की मदद से निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार आरती और मोडी खेत से लकडि़यां लेकर लौैट रही थी। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास बनी डिग्गी में आरती पानी पीने के लिए उतरी गई। तभी उसका पैर फिसल गया। संभवतया मोडी ने उसे बचाने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह भी पानी में डूब गई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.