पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को पूर्णकालिन व्यवहार में लाने का प्रयत्न न करें। समाज में बनाए संबंधों से व्यवसाय में लाभ उठाने की कोशिश में सफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- हल्दी की माला से देवी मंत्र का जाप करें।
अंक 02- साझे व्यापार से तरक्की की नई राहें खुलेंगी। अतः भागीदारी के प्रति पूर्णतः वफादार रहें। जमीनों के कार्य में अल्पावधि के लिए तेजी के रूख से फायदा लेने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- घर में शंखनाद करें।
अंक 03- पारिवारिक समस्याओं के चलते दैनिक जीवन के भक्ति भाव से संबंधित कार्य अधुरे रह जाएंगे। करीबी मित्रों का साथ मनोरंजन के क्षेत्र में अत्यधिक धन खर्च करवाएगा।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में कच्चे नारियल चढ़ाएं।
अंक 04- अपने से कनिष्ठ व्यक्तियों को भी पुरे मान सम्मान के साथ रखकर कार्य करना होंगे। बुजुर्गों की सेवा का प्रतिफल जीवन के महत्वपूर्ण मौकों पर कवच का काम करेगा।
अनुकूलता के लिए- अत्यधिक आवेश में आने से बचकर रहें।
अंक 05- सामाजिक कार्यों में एक दूसरे की टांग खींचने की प्रवत्ति के हावी होने पर स्वयं को बचाकर रखें। खाने-पिने के शौक के कारण तन व धन दोनों तरफ से खुब खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का अनादर करने से बचें।
अंक 06- माता-पिता के प्रति चिंताओं में कमी आने से दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों में पर्याप्त समय दे पाएंगे। अकारण चिंताओं से बचने के लिए अल्प समय के लिए यात्रा का सहारा लें।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में हल्दी मिश्रित दुध प्रवाहित करें।
अंक 07- जीवन की आपाधापी में वाहन चलाने में नियंत्रण के हटने से दुर्घटना घट सकती है। पुरा समय समस्या से जुझते हुए बितेगा, किंतु आज से निजात मिलना शुरू हो जाएगा।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अंक 08- भाग्य की प्रबलता से हाथ में लिए समस्त कार्य समय पर पूर्ण होंगे। घुमी वस्तु मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन की भागदौड़ में पदोन्नति का समाचार सुकुन प्रदान करेगा।
अनुकूलता के लिए- एक कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 09- लघु यात्रा के योग बनेंगे। मंदी के दौर में साझा व्यापार का महत्व समझते हुए अपनाना होगा। किसी भी धार्मिक कृत्य में भावावेश में आकर अपना नुकसान करा सकते है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में श्रंगार सामग्री अर्पित करें।





No comments:
Post a Comment