Breaking News
recent

अंकज्योतिष 02 अक्टूबर 2018: जन्मांक 04 वाले जातकों का आज अनावश्यक खर्च हो सकता है, ध्यान रखें

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवन में छाया अकेलापन मानसिक रूप से परेशान करेगा। शंका को पर्याप्त आधार न मानते हुए हकीकत को भी समझना होगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी को चने चिरोंजी का भोग लगाएं।

अंक 02- तेजी मंदी के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को अपना दामन बचाकर काम करना होगा। कोर्ट-कचहरी का व्यापक असर रोजमर्रा के कार्यों पर होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से बचें।

अंक 03- मानसिक असंतुलन की स्थिति बनी रहने से कामकाज को कुछ समय के लिए ठहराव देना होगा। साझा व्यवसाय मंदी की चपेट में आने से बहुत हद तक बचाए रखेगा।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का उड़द मिश्रित तेल से अभिषेक करें।

अंक 04- पैतृक संपत्ति की जिम्मेदारी एक दूसरे पर ढोलने के बजाए आपस में अपने दायित्वों को समझने की जरूरत रहेगी। जिंदगी की भागदौड़ में कई अनावश्यक खर्च हो जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 05- साझा योजनाओं पर चलने के प्रयास साझेदारी को ओर अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। नई योजनाओं के विस्तार को प्रभावित करने वाले कारक चिंता का कारण बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव धार्मिक सत्संग में भाग लें।

अंक 06- बच्चों के द्वारा घर परिवार में व्यवस्थित कार्य मन को सुकुन पहुंचाएंगे। वस्तुओं को सहेजकर रखने की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा। धार्मिक यात्रा की अधिकता रहेगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में केले अर्पित करें।

अंक 07- परिवार में आपस में सामंजस्य बनाने की कोशिशों को कुछ दिनों के लिए विराम देना पड़ेगा। कर्मचारियों में अपनी बात को मनवाने के लिए ज्ञान का समुचित उपयोग करें।
अनुकूलता के लिए- अपने दर से भिक्षुक को खाली हाथ न जाने दें।

अंक 08- अपने से छोटे व्यक्तियों से भी सलाह लेकर काम करने की आदत को अमल में लाएं। कार्यालय से संबंधित कानुनी मसलों में बड़ी जवाबदारी निभाने में सहजता होगी।
अनुकूलता के लिए- दिए गए दान का बखान करने से बचें ।

अंक 09- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए पूंजि की व्यवस्था न हो पाने से मन उदास रहेगा। विद्यार्थियों को जीवन के निर्णायक मोड़ पर संभलकर फैसले लेना होंगे।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के फल किसी भी ब्राह्मण को दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.