पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जमीनों के कामकाज में अत्यधिक तेजी मंदी का रूख निर्णय लेने की स्थिति में अड़चनों का कारण बनेगा। व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में सत्संग लाभ बहुत काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
अंक 02- जनहित के कार्यों को अपेक्षा की भावनाओं से परे हटकर करते रहना होगा। युवाओं के मध्य नौकरी में एक से अधिक सुअवसर मिलने से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी प्रकार के सवा किलो अन्न का दान करें।
अंक 03- परिवार का आपस में प्रेम बाहर की परेशानियों से लड़ने में एक अदृष्य बल प्रदान करेगा। व्यवसाय में कार्य कुशलता को पैना करने के कारण ही लाभ के अवसर बढ़ेंगें।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का तिल्ली मिश्रित तेल से अभिषेक करें।
अंक 04- कनिष्ठ सहयोगियों के असहयोग के कारण नई योजनाओं के ओर लंबा खिंचने के आसार बनते है। अतिरिक्त लाभ को बचत योजनाओं में लगाना भविष्य के लिए हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल रामनाम का स्मरण करें।
अंक 05- तेजी-मंदी के व्यवसाय में दूसरों को देखकर भेड़ चाल चलने से बचकर रहना होगा। मजदूर तबके को जोखिम के कार्य सावधानी पुर्वक करने होंगे, अन्यथा चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को मीठी रोटी खिलाएं।
अंक 06- जीवन की भागदौड़ में जिंदगी के मुल्य को समझते हुए वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। परिवार में आनंदोत्सव की स्थिति में भी भाषाशैली पर काबु रखने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से बचें।
अंक 07- वर्तमान समय देखते हुए व्यवसाय में जोखिम उठाए बिना काम करना संभव नहीं हो पाएगा। कर्ज लेकर काम करने के बजाए काम के स्वरूप को छोटा करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा दुध प्रवाहित करें।
अंक 08- प्रथम प्रयास में युवाओं को सफलता मिलने में विलंभ से निराश होकर प्रयत्न से दुर न हटें। पहले से चल रहे जमीनों के विवाद के निपटारे में धीरे-धीरे प्रगति होने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।
अंक 09- अनुशासन के महत्व को नकारकर परीक्षाओं में सफल होना संभव नहीं है। अतः जहां तक हो सके अनुशासित रहने का प्रयत्न करें। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।





No comments:
Post a Comment