Breaking News
recent

अंकज्योतिष 06 अक्टूबर 2018: आज जन्मांक 02 वाले जातक अपने हुनर से बड़े पद को हासिल करेंगे

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मन में अशांति के चलते झगड़ा होने की स्थिति से बचने के लिए कार्यालय में किसी से भी अनावश्यक बातचीत से बचें। वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 02- भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण शत्रुओं का विरोध अच्छे से कर पाएंगे। हुनर दिखाने के अवसर मिलेंगे। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी परेशानी का कारण बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।

अंक 03- सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं पर से ध्यान हटाकर पुरे उत्साह से काम में जुटना होगा। बाहर खाने-पिने के शौक में होने वाले खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- दिन की शुरूआत में आए भिक्षुक को खाली हाथ न जाने दें।

अंक 04- कार्यस्थल पर दूसरों की गलती ढुंढने के बजाए स्वयं आत्मचिंतन करना जरूरी होगा। गैर जरूरी वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च अपना मासिक बजट बिगाड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को धार्मिक पुस्तक दान में दें।

अंक 05- भावनात्मक रिश्तों को जोड़ने से पहले हर पहलु पर विचार करें। कानुनी मामलों के लंबा खिंचने से पुरे समय परेशानी का कारण बनेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक व्यक्ति से सहज रहने की कोशिश करें।

अंक 06- सामाजिक कार्यों में एक दूसरे की बुराई करने से बचें। अचानक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को भविष्य के लिए शुभ समाचार सुनने को मिल सकते है।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेशजी को आंकड़े के पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 07- स्वास्थ्य की अनुकुलता कार्यक्षमता में ओर अधिक वृद्धि करेगी। रिश्तेदारी में मुक्त हाथों से खर्चा करने से अपने को बचाकर रखें। भौतिकवाद की ओर झुकाव रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिए गए दान का बखान करने से बचें।

अंक 08- बड़ों के द्वारा कभी न मिलने वाला सहयोग इस समय मिलना आश्चर्यचकित कर देगा। भाग्य की प्रबलता समस्त कार्यों को सहज रूप से निपटाने में मददगार साबित होगी।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक वस्तु का अपमान करने से बचें।

अंक 09- सहकर्मियों पर अत्यधिक विश्वास के नतीजे अपने पक्ष में रहेंगे। पुरा समय भजन किर्तन व सत्संग में व्यतित होगा। व्यवसाय में विस्तार की कोशिशें पुरी होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को कुमकुम मिश्रित जल से अघ्र्य दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.