पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मित्रों पर अत्यधिक भरोसा नुकसान देगा। जीवनसाथी पर बिना वजह शक तनाव का कारण बनेगा। असावधानी के कारण मेहनतकश व्यक्तियों को चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई मक्का खिलाएं।
अंक 02- भूमि-भवन में निवेश के उद्देष्य से दिन शुभ रहेगा। किसी से विवाद की स्थिति बनती है, अतः तर्क-विर्तक से बचें। पढ़ाई की अपेक्षा घुमने फिरने में दिन व्यतित होंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में पचरंगी धागा अर्पित करें।
अंक 03- संतान पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार में आकस्मिक परेशानी आ सकती है। भोजन में लापरवाही नुकसान दे सकती है। परिवार में किसी भी तरह के विवाद से बचें।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।
अंक 04- नौकरी में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाने में लापरवाही से चोट लग सकती है। भगवद् भक्ति के विशिष्ट फल देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धिबल आवश्यक है।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 05- घर में बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा। दांपत्य में आपका आचरण दिक्कत दे सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रूझान रहेगा। लंबे समय से बनी परेशानीयां दूर हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछड़े सहित पूजा करें।
अंक 06- मन में उत्साह से नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। अध्यात्म की और रूझान बढे़गा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की परेशानी को नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।
अंक 07- स्वयं के किए कार्यों के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जमीनों के कार्य में आपसी लेन-देन में सावधानी बरतें। अचानक से छोटी जगह की व्यवसायिक यात्रा हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
अंक 08- व्यापार में पूर्व में लिए गए निर्णयों से हानि हो सकती है। दिन की शुरूआत में अत्यधिक धन खर्च के योग बनते है। संयमित वाणी के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी निशक्तजन की सेवा जरूर करें।
अंक 09- न्यायायिक समस्या से रूबरू होना पड़ सकता है। पूर्व की शारीरिक तकलीफें उभर कर सामने आ सकती है। आज किए गए सत्संग से मानसिक परेशानियां दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment