ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति आश्विन 15 शक संवत् 1940 आश्विन कृष्ण त्रयोदशी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 21, मुहर्रम 26 हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 7 अक्टूबर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 2 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 3 बजकर 18 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग रात्रि 8 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 2 बजकर 3 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चंद्रमा रात्रि 8 बजकर 51 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अपराह्न 2 बजकर 3 मिनट से अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 38 मिनट तक, त्रयोदशी का श्राद्ध, मासशिवरात्रि व्रत।
आज जन्में बच्चे
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (टी, टू, टे, टो, प) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से सुंदर होंगे। ऐसे जातक उत्तम वाणी व सबके काम आने वाले होंगे। स्वभाव से हठी व संगीत कला पे्रमी होॆगे। भाग्योदय के अनेक अवसर मिलेंगे।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।





No comments:
Post a Comment