Breaking News
recent

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड इंडस्ट्री पर किया कब्जा, 1 महीने में जोड़े 12.17 लाख ग्राहक

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो लगातार एक के बाद एक कीर्तिमान बनाते जा रही है। रिलांयस जियो ने जिस तरह आते ही टेलिकॉम सेक्टर पर कब्जा जमा लिया था। ठीक उसी तरह रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड इंडस्‍ट्री में आते ही इसके बड़े बाजार पर कब्जा कर लिया है। रिलायंस जियो ने अगस्त महीने में 12.17 लाख ग्राहकों को अपने ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ जोड़। जिसके बाद ब्रॉडबैंड इंडस्‍ट्री में 51 फीसदी हिस्सेदारी पर रिलायंस जियो का कब्ज़ा हो गया है।

ब्रॉडबैंड इंटस्ट्री पर जियो ने किया कब्जा

ट्राई के आंकड़ो के मुताबिक जियो के पास अगस्त में ब्रॉडबैंड सेवाओं के जरिये 51.60 फीसद बाजार हिस्सेदारी हो गई है। ब्रॉडबैंड सेवाओं में जियो के बाद दूसरा नंबर एयरटेल का है। एयरटेल के पास ब्रॉडबैंड सेवाओं में 21.21 फीसद की बाजार हिस्सेदारी है। जबकि ब्रॉडबैंड बाजार में वोडाफोन के पास 11.05 फीसद हिस्सा है। आइडिया सेल्युलर का 9.54 फीसद बाजार हिस्सेदारी पर कब्ज़ा है।

हर महीने अतने बढ़ रहे ब्रॉडबैंड ग्राहक

ब्रॉडबैंड सेवाओं में बीएसएनएल के पास 4.39 फीसद बाजार हिस्सा है। ट्राई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2018 के अंत में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 460.24 लाख से बढ़कर अगस्त के अंत में 463.66 लाख हो गई है। हर महीने ब्रॉडबैंड ग्राहकों की सख्या 0.74 फीसद की दर से बढ़ रही है।

रिलायंस खरीदने जा रही ये कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीद रही है। कंपनी ब्रॉडबैंड नेटवर्क की कवरेज तेजी से बढ़ाने के लिए दोनों कंपनियों को खरीद रही है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सौदा 5,230 करोड़ में हुआ है।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.