हैदराबाद। तेलंगाना के पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व ही एक बड़ा नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। इसे असल राजनीति का असल सबक भी कह सकते हैं, जो भाजपा को चंद घंटों के भीतर ही मिल गया। तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सी दामोदर राजानरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी इस बात की खुशी मना पाती और कांग्रेस को यह झटका कैसा लगा, इसकी प्रतिक्रिया दे पाती, उससे पहले ही पार्टी को जोर का झटका लगा। भाजपा की खुशी 10 घंटों के भीतर ही काफूर हो गई और पद्मिनी देर शाम कांग्रेस में वापस लौट गईं। संभवता यह देश में एक दल से दूसरे में जाने की सबसे कम वक्त वाली घटना है।
यह नाटकीय घटनाक्रम बृहस्पतिवार सुबह तब शुरू हुआ जब खबरें फैलीं कि सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता पद्मिनी रेड्डी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण से मिलने के बाद भाजपा में शामिल हो गईं। बाद में भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा कर दी गई। पद्मिनी रेड्डी के पति सी दामोदर राजानरसिम्हा अविभाजित आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रहे हैं। उस दौरान राज्य में एन किरण कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। फिलहाल वो तेलंगाना चुनाव में पार्टी के चुनावी घोषणापत्र समिति के प्रभारी हैं। राजानरसिम्हा का कद और पार्टी से जुड़ाव देखते हुए उनकी पत्नी पद्मिनी रेड्डी का भाजपा में जाना, कांग्रेस के लिए काफी शर्मिंदगी भरी बात थी।
गुजरात में यूपी-बिहार के 40 फीसदी आईएएस-आईपीएस अधिकारी, फिर भी पलायन को मजबूर हिंदीभाषी
वहीं, भाजपा ने पद्मिनी रेड्डी के शामिल होने पर प्रसन्नता जताते हुए उनका स्वागत किया। के. लक्ष्मण ने महिलाओं के प्रति किए गए पद्मिनी रेड्डी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड्डी के भाजपा में शामिल होने का फैसला, पार्टी के लिए काफी बेहतर साबित होगा। लक्ष्मण ने दावा किया कि पद्मिनी रेड्डी भाजपा में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से काफी प्रभावित हैं, विशेषकर महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्ति को लेकर। उन्होंने आगे कहा, "मेडक क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों और विशेषकर महिलाओं के बीच से पद्मिनी रेड्डी ने अपना नाम काफी फैलाया है। उनके भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी।"
Impressed with the work of PM @narendramodi ji, senior Congress leader Smt Padmini Reddy joined BJP today in Hyderabad (Telangana). pic.twitter.com/kDOjBeWrN8
— P Muralidhar Rao (@PMuralidharRao) October 11, 2018
पद्मिनी रेड्डी के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वी मुरलीधर राव ने उनके स्वागत की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीमती पद्मिनी रेड्डी आज हैदराबाद (तेलंगाना) में भाजपा में शामिल हुईं।"
हालांकि भाजपा को यह खुशी ज्यादा देर तक नसीब नहीं हुई। देर शाम पद्मिनी रेड्डी वापस कांग्रेस में लौट गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वापसी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनके जाने से 'पार्टी कार्यकर्ताओं को दुख' हो रहा था। मीडिया से बातचीत के दौरान पद्मिनी रेड्डी ने कहा, "मैं अपना फैसला वापस ले रही हूं। मैं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझ गई हूं। अब मैं कांग्रेस पार्टी में वापस आ गई हूं।"
वैज्ञानिकों ने दिखाया, इतनी आसानी से हैक हो जाती है ईवीएम
रेड्डी के भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में जाने के फैसले से शर्मिंदगी का सामना करने वाले भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने ट्विटर पर लिखा, "पद्मिनी रेड्डी एक पढ़ी-लिखी और काफी समझदार महिला हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण में भरोसा करती है। जब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए हमसे संपर्क किया, तो निश्चित रूप से हम उनसे यह नहीं पूछ सकते थे कि वो इसके लिए अपने पति से अनुमति लेकर आएं। हम पद्मिनी रेड्डी के फैसले का सम्मान करते हैं। यह केवल महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा के सम्मान का उदाहरण है।"
बता दें कि आगामी 7 दिसंबर को तेलंगाना की 119 विधानसभाओं में मतदान होना है।
Padmini Reddy is an educated & well informed woman. #BJP is a party which respects and believes in woman empowerment.
— Krishna Saagar Rao (@BJPKrishnasagar) October 11, 2018
When she approached #BJP to join & work for the party, certainly we couldn't have asked her, to get her husband's permission for the same. @BJP4Telangana





No comments:
Post a Comment