Breaking News
recent

वीडियो गेम की आड़ में चल रहे कसीनो का हुआ पर्दाफाश: नो गुना करने का देते थे झांसा, 11 गिरफ्तार

अलवर
शहर के जय कॉम्पलेक्स में सोमवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने एक व्यावसायिक जगह पर बेसमेंट में दबिश की कार्रवाई कर 11 जनों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक कसीनो संचालक, दो कर्मचारी और 7 जुआ खेलने वाले युवक पकड़े हैं। पुलिस ने मौके से 11 मशीनों सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। कोतवाल जितेन्द्र ने बताया कि कसीनो के बाहर वीडि़यो गेम दिखा रखा है और अन्दर जुआ खेला जाता है। जुआ खिलाने के लिए 11 इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगी हैं। इस मशीन पर नम्बर लगाकर जुआ खिलाया जाता है और एक रुपया लगाने पर नौ रुपए देने का लालच दिया जाता है। वीडियो गेम खिलाने की आड़ में सरलता से यह अवैध जुआ का अड्डा चल रहा था। मौके से कुल 11 जनों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक जुआ संचालक, दो कर्मचारी व 7 जुआ खेल रहे युवा शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई सीओ के नेतृत्व में कोतवाल जितेन्द्र, एसआई ताराचन्द, अमर सिंह, दुष्यंत, बाला राम भी मौजूद थे

यहां पकड़ी गई सभी 11 मशीन घूमने वाली हैं। जिन पर नम्बर लगाकर जुआ खिलाया जाता था। जुआ खेलने के लिए आने वालों को नम्बर लगाने की छूट दी जाती है। उनके लगाए नम्बर पर मशीन रुकी तो जितनी रकम लगाते उसका नौ गुना दिए जाने की शर्त है। मशीन पर लगाया नम्बर नहीं आया तो पूरा पैसा जब्त कर लिया जाता है। इस थीम पर जुआ घर चल रहा था। जुआ खिलाते हुए 11 जनों को पकड़ा गया है।

जुआ खिलाए जाने का आभास नहीं होता था
जय कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलर्स की दुकान के पास ही यह जुआ घर चल रहा था। बेसमेंट में होने के कारण बाहर से जुआ खिलाए जाने का आभास नहीं होता है। जबकि बाहर वीडियो गेम खिलाने का प्रचार हो रहा है। अन्दर जुआ चलाया जाता रहा था। पुलिस की कार्रवाई काो देख काफी भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों में यह चर्चा का विषय भी रहा। कुछ ने कहा कि हमें ही जानकारी नहीं थी कि यहां जुआ चल रहा है। यहां कसीनों में दो कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। जो बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रखने का काम कर रहे थे। लेकिन पुलिस को मिली शिकायत के बाद सीधी कार्रवाई से इस जुआ अड्डा का भण्डाफोड़ हो गया।

यह हुए गिरफ्तार
वर्धमान विनायक वीडियो गेम पार्लर जय कॉम्पलेक्स के संचालक दलपत सिंह निवासी सिरोही, कर्मचारी रमेश कुमार निवासी सिरोही, सोनाराम निवासी सिरोही को गिरफ्तार किया है। यहां पर जुआ खेल रहे किशनलाल सैनी, विवेकानन्द नगर निवासी, फूलचन्द निवासी एरोड्रम, अजय पंजाबी निवासी अलवर शहर, अनिल महाजन निवासी स्कीम एक, मुकेश कलाल निवासी घी वाली गली, बलवीर सिंह निवासी खोहरा, किशन सैनी निवासी खोहरा को भाी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.